मोदी सरकार ने पांच साल में न्यू इंडिया की मजबूत नींव रख दी है | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 2 May 2019

मोदी सरकार ने पांच साल में न्यू इंडिया की मजबूत नींव रख दी है

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने पांच साल में न्यूृ इंडिया की मजबूत नींव रख दी है। आज हिन्दुस्तान एक मजबूत, सशक्त राष्ट्र है जिसकी आवाज को दुनिया केे शक्तिशाली राष्ट्र भी महत्व देते हैं। अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की महाशक्ति बनने की ओर बढ चला है। आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत व भारतीयों का कद ऊँचा हुआ है। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले सबने मिलकर भारत के विकास का सपना देखा था। जो चीजें कल तक नामुमकिन लगती थी उनको केन्द्र की मोदी सरकार ने मुमकिन किया है। आज एक बार फिर सब मिलकर विकसित भारत का एवं एक उन्नत भारत का सपना देख रहे हैं। राजधानी लखनऊ के संगीत नाटक अकादमी में आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन में मोदी सरकार की उपलब्धियों व भविष्य की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने पांच वर्ष पूर्व देश में पहली बार सुनियोजित विकास की रूपरेखा खींचने के साथ ही विकास व जनसरोकार के कार्यों को आगे बढाना आरंभ किया। देश के बैंकिंग सैक्टर को जन जन तक पहुचानें के लिए जन धन योजना के जरिये खाते खोलने की शुरुवात की गई जिसका परिणाम है कि आज 80 प्रतिशत बालिग भारतीयों के पास बैंक खाते है। यह योजना सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भ्रष्टाचार के जनता तक पहुंचानें में मील का पत्थर साबित हुई है। आज 50 करोड़ भारतीय आयुष्मान भारत और जन औषधि केंद्रों के कारण बीमारी से लडने में सक्षम है। इस योजना ने गरीब व सामान्य जन को अस्पताल के खर्च की चिन्ताओं से मुक्त किया है। स्वच्छ भारत अभियान ने जहां जनता को सफाई के प्रति जागरूक किया है वहीं शौचालय निर्माण के क्षेत्र में हुई क्रान्तिकारी प्रगति के चलते आज 99 प्रतिशत भारतीयों को इस सुविधा का लाभ मिला है। पूर्व में मात्र 38 प्रतिशत भारतीयों के पास ही यह सुविधा थी। मोदी सरकार के इस कदम ने महिलाओं के सम्मान को सुरक्षित करने का काम किया है। आजादी के बाद करीब 70 साल तक अंधेरे में रहे 18000 गाँवों को केन्द्र सरकार ने रोशन करने का कीर्तिमान स्थापित किया है। इन गांवों में 2 करोड़ 60 लाख घरों को रोशन किया गया हैं। गरीब के सिर पर छत का सपना पूरा करने के लिए मोदी सरकार ने 2022 तक का लक्ष्य रखा है। इस अवधि में जो लोग कच्चे घरों में रहते है उन सबको पक्का घर मिलेगा। किसानों की आय दोगुनी करने का न केवल खाका खींचा गया है बल्कि उस पर कार्य भी आरंभ हो गया है। भारतीय सेना की सुविधाओं में वृद्धि की गई है। डा शर्मा ने कहा कि 2047 में स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने जा रहे है। आने वाले 5 सालों में सरकार जन सुझावों के अनुरूप 100 वर्ष बाद के भारत के सपने को पूरा करने की दिशा में काम करेगी। भाजपा का यह संकल्प है कि गरीबों के कल्याण का कार्य प्राथमिकता पर किया जाएगा। रोटी, कपड़ा और मकान जैसी जरूरतों का पुख्ता समाधान किया जाएगा। जनता सरकार से जुड़ सके एवं जनअपेक्षाएं सरकार के एजेन्डे में शामिल हो इसके लिए सोशल मीडिया का उपयोग और बढाया जाएगा। अवस्थापना सुविधाओं के विकास और हाईवे निर्माण में भी तेजी से काम किया गया है। केन्द्र सरकार की नमामी गंगे योजना के जरिये गंगा जी की धारा को अविरल और निर्मल बनाया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad