सीतापुर। सीतापुर के तालगांव थाना क्षेत्र बेलहरी-रिखौना मार्ग पर वृद्ध की लाश पेड़ से लटकी मिली। शनिवार दोपहर मिले शव को लेकर परिजनों ने अचानक हुई मौत पर सवाल खड़े किए। परिजनों का कहना है कि बुजुर्ग घर से निकलकर लापता हो गया था। इसी के बाद उसकी लाश मिली। फिलहाल पुलिस ने इन्हीं सब दावों के बीच शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की है। तालगांव कोतवाल प्रभारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थितियां और भी स्पष्ट हो जाएगी। उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।
तालगांव थाना क्षेत्र के बिलहरी गांव निवासी परिजनों का कहना है कि 60 वर्षीय महेश प्रताप सुबह घर से निकला था। इसी के बाद वह लापता हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी वृद्ध का पता नहीं चल सका। दोपहर कुछ लोग बेलहरा से रिखौना जाने वाले मार्ग की ओर निकले तो महेश प्रसाद पुत्र शिवरतन की लाश लटकी हुई देखी। कुछ ही देर में खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। परिजनों के अलावा आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर तालगांव योगेश शाह आ पहुंचे। परिवार के लोगों से पूछताछ की। इन लोगों ने अचानक हुई मौत पर शंका जताई। कुछ और भी दावे परिजनों की ओर से किए गए। इन्हीं सबके बीच पुलिस ने पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज किए।

No comments:
Post a Comment