लखनऊ। बंथरा इलाके में सोमवार को तेज र तार बेकाबू ट्रक ने एक बाइक में सामने से जोरदार ठोकर मार दी। इस घटना में बाइक सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्नाव जिले के असोहा थानांतर्गत भभूती खेड़ा-कांथा निवासी मजदूर रमेश गौतम के मुताबिक उसकी पत्नी आशा (45) दो दिन पहले बंथरा के मेमौरा गांव स्थित अपनी रिश्तेदारी गई थी। सोमवार सुबह आशा की तबीयत खराब होने के कारण मेमौरा गांव निवासी उसका भतीजा सोनू सुबह करीब साढ़े 9 बजे आशा को अपनी बाइक पर बिठाकर बंथरा स्थित जुनाबगंज उसकी दवा लेने जा रहा था। तभी बनी – मोहनलालगंज रोड पर पहाड़पुर के पास बनी की ओर से आ रही एक तेज र तार बेकाबू ट्रक ने उसकी बाइक में सामने से जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर लगने से आशा उछलकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गई, जबकि सोनू काफी दूर जा गिरा। इस हादसे में आशा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और सोनू बुरी तरह घायल हो गया। गंभीर हालत में सोनू को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने आशा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Post Top Ad
Monday, 20 May 2019
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment