केजीएफ मे नजर आयेंगी रवीना टंडन | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 28 May 2019

केजीएफ मे नजर आयेंगी रवीना टंडन

नई दिल्ली। फिल्म KGF के सेकंड पार्ट का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री हुई है, जिनका नाम रवीना टंडन बताया जा रहा है। बता दें, इससे पहले इस फिल्म के फर्स्ट पार्ट में भी बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय एक गाने ‘गली गली में फिरता है’ में नजर आई थीं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केजीएफ के सेकंड पार्ट में रवीना टंडन की एंट्री होने वाली है। इस फिल्म वह इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। रिपोर्ट की मानें तो, रवीना टंडन का यह किरदार काफी महत्वपूर्ण होगा। रवीना ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। बता दें कि ‘केजीएफ’ के बेहद सफल होने के बाद ‘केजीएफ : चैप्टर 2’ से लोगों को काफी उम्मीदें हैं।

हाल ही में मीडिया को दिए साक्षात्कार में यश ने कहा था कि “पहले भाग की अपेक्षा दूसरा भाग कही ज्यादा बेहतर और बड़ा होगा.” ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ की रेगुलर शूटिंग अप्रैल से शुरू की जा चुकी है। इस फिल्म की बात करें तो इनमें से पहला भाग का ‘केजीएफ चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल साबित हुआ था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad