भाटपार रानी,देवरिया। खामपार थाना क्षेत्र के परोहा गांव में बेटे ने बाप की इस कदर बेरहमी से पिटाई कर दी कि बाप मौत के आगोश में समा गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के छोटे बेटे की तहरीर पर पुलिस ने उसके बड़े पुत्र, बहू व पौत्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बताया जाता है कि परोहा गांव निवासी दयाशंकर गुप्त 70 पुत्र सहदेव के तीन बेटे क्रमसः कृष्णा अजय व ओमप्रकाश हैं।उनके बड़े बेटे कृष्णा गुप्ता से भूमि विवाद को लेकर अक्सर तू तू मैं मैं होती रहती थी। मंगलवार की सुबह में इसी मामले को लेकरकहासुनी के बाद मामला बढ़ गया। इसी बीच बड़ा बेटा कृष्णा, बहू पूनम व पौत्र विशाल दयाशंकर पर लाठी डंडे लेकर टूट पड़े। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। वही चीख पुकार सुन आस पास के लोग दयाशंकर को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी लेकर गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी। इस मामले में मृतक केछोटे बेटे अजय की तहरीर पर पुलिस ने बड़ा बेटा कृष्णा, बहु पूनम व पौत्र विशाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष भीष्म पाल सिंह यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Post Top Ad
Tuesday, 28 May 2019
बेटे ने बाप को पीट कर उतारा मौत के घाट, बेटा बहू और पोते के खिलाफ हत्या का मुकदमा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment