लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में खनन कार्य में लगे तेज रफ्तार डंपर ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस डंफर चालक की तलाश कर पूरे मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, घटना सरोजनीनगर थाना क्षेत्र की है। थाना पर गंगा सागर निवासी डीएस-630 सेक्टर-डी एलडीए कालोनी कानपुर रोड़ ने सूचना दिया कि मंगलवार सुबह समय करीब 6:00 बजे उसे सूचना मिली कि उसके लड़के जितेन्द्र (25) की एक्सीडेन्ट में मृत्यु हो गयी है। यह दुर्घटना पीएसी मेट्रो वर्कशाप के पास हुई है।
गंगासागर का पुत्र जितेन्द्र मैट्रो वर्कशाप में कार्यरत था, रात्रि ड्यिूटी करके घर वापस लौट रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में पुलिस को वहां मौजूद लोगों ने बताया कि एक डम्फर संख्या यूपी 71 टी-49 जिसका गाड़ी संख्या पूरा ज्ञात नही है। अनियन्त्रित डम्फर ने टक्कर मार दी और भाग गया। इस सूचना पर थाना सरोजनीनगर पर मु.अ.सं . 284/2019 धारा 279/304ए भादवि का अभियोग का अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

No comments:
Post a Comment