
नई दिल्ली। 72वें कांस फ़िल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण अपने लुक्स से हैरान कर रही हैं। दीपिका ने ब्लैक और क्रीम कॉम्बिनेशन में कस्टम डंडास के कॉस्ट्यूम में कहर बरपाया था तो आज के लाइम ग्रीन लुक से दीपिका ने पूरी दुनिया के फैशन जगत में हंगामा मचा दिया।
दीपिका ने एक बार फिर साबित कर दिया कि रेड कार्पेट पर उनका मुकाबला कोई नहीं कर सकता। क्योंकि दीपिका के लिए ऐसे लुक से लोगों को चौंका देना कोई बड़ी बात नहीं।
दीपिका पादुकोण ने इस ग्रीन गॉर्जियस अंदाज में अपनी खूबसूरती से हर किसी को दंग कर दिया है। प्रतिष्ठित फेस्टिवल डी कान्स 2019 के दूसरे दिन रेड कार्पेट पर गिआंबट्टिस्ता वल्ली द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस में वॉक करने से पहले, दीपिका चार अलग अलग खूबसूरत ड्रेस में नज़र आई।
योज इंटरनेट पर धूम मचाये हैं। पेरिस के फेमस डिजाइनर की इस अनोखी गाउन में दीपिका लाइम रंग के गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही है, इसे उन्होंने सर पर एक बौ के साथ टीमअप किया। बता दें कि दीपिका जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘छपाक’ में एक एसिड अटैक सर्वाइवर की भूमिका में नजर आने वाली हैं। मेघना गुलज़ार द्वारा निर्देशित, फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

No comments:
Post a Comment