अपने बैंक अकाउंट में 31 मई तक रखें इतनी राशि, वरना हो जाएगा 2 लाख रुपये का नुकसान | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 18 May 2019

अपने बैंक अकाउंट में 31 मई तक रखें इतनी राशि, वरना हो जाएगा 2 लाख रुपये का नुकसान

ज्यादातर सैलरी क्लास लोगों के अकाउंट में महीने के आखिर में बैलेंस खत्म हो जाता है या जीरो पर आ जाता है। अगर ऐसा होता है तो 31 मई को ध्यान में रखते हुए कुछ पैसे अपने बैंक अकाउंट में जरूर रखें। ऐसा करने से आपको 2 लाख रुपये का फायदा होगा।

दरअसल, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) का सालाना प्रीमियम 31 मई को कटने वाला है। इस बारे में बैंकों ने ग्राहकों को मैसेज भेजना शुरू कर दिया है। अगर आपके बैंक अकाउंट में बैलेंस नहीं होगा तो आप इस बैंक स्कीम का फायदा नहीं उठा पाएंगे।

अगर आप भी प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको अपने बैंक खाते में अमाउंट छोड़ना होगा ताकि अकाउंट से प्रीमियम कट सके।

पीएम नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा बीमा योजना की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में सालाना सिर्फ 12 रुपये कटता है। बीमा खरीदने वाले ग्राहक की एक्सीडेंट में मृत्यु होने पर या विकलांग होने की स्थिति में 2 लाख रुपये की रकम उसके आश्रित को दी जाती है। अगर बीमा खरीदने वाला व्यक्ति विकलांग हो जाता है तो उसे 1 लाख रुपये की रकम मिलती है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का फायदा 18-70 साल तक की उम्र को लोग ले सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad