नई दिल्ली। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने पीएम का एक नॉन पॉलिटिकल इंटरव्यू लिया वहीं दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव में वोट ना देने की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुए। जिसके लिए अक्षय ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि उनके पास विदेशी पासपोर्ट हैं, वो पिछले 7 साल से कनाडा नहीं गए हैं। वो भारत में ही रहते हैं और यहीं अपने सारे टैक्स भी चुकाते हैं। हालांकि उनकी इस बात से भी लोगों को संतुष्टि नहीं मिली।
अक्षय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आगामी फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया। जोकि इंटरनेट पर छाया हुआ है। अक्षय कुमार और करीना कपूर की आने वाली फिल्म ‘गुड न्यूज’ के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। पहले ये फिल्म सितंबर में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब ये फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी।
फिल्म 27 दिसंबर को पर्दे पर आएगी इस फिल्म की कहानी एक शादीशुदा जोड़े के इर्दगिर्द है। फिल्म में अक्षय कुमार और करीना कपूर लीड रोल में हैं। इनके अलावा दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी अहम रोल में हैं।

No comments:
Post a Comment