इस एक्ट्रेस ने बिकिनी में दिखाया हॉट फिगर, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 18 May 2019

इस एक्ट्रेस ने बिकिनी में दिखाया हॉट फिगर, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा छोटे पर्दे की स्टाइलिश एक्ट्रेसेज में से एक हैं। वे काफी वक्त से टीवी से गायब हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज शेयर कर क्रिस्टल अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। उनका इंस्टाग्राम स्टाइलिश फोटोज से भरा पड़ा है। हाल ही में क्रिस्टल ने बिकिनी में फोटो शेयर की है। जिसमें उनका हॉट अवतार दिख रहा है।

क्रिस्टल इस फोटो पिंक हॉल्टर नेक बिकिनी टॉप और फ्लोरल बॉटम पहने नजर आ रही हैं। गीले बालों के साथ उन्होंने लेटे हुए फोटो क्लिक करवाई है। लेकिन ये फोटो उल्टी है, ऐसे में फैंस को भी उनकी ये फोटो देखने के लिए अपना मोबाइल उल्टा करना पड़ रहा है।

कुछ यूजर्स को क्रिस्टल का ये समर लुक बेहद पसंद आ रहा है तो कुछ मोबाइल को उल्टा करने को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं। उनकी इस फोटो को 2 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है।

आपको बता दें कि पिछले दिनों क्रिस्टल ने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ फोटो शेयर की थी, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। उन्होंने इस फोटो के साथ कैप्शन दिया था कि मेरे भाई जैसा कोई हार्ड इच नहीं है।

इसके साथ ही उन्होंने ‘ब्रदर फ्रॉम अनदर मदर’ हैशटैग लिखा। इसके बाद से इस फोटो पर कमेंट्स की बरसात हो गई। गौरतलब है कि क्रिस्टल ने अपने टीवी करियर की शुरुआत सीरियल कहे न कहे से की थी।

इसके बाद वे कस्तुरी, क्या दिल में है, किस देश में है मेरा दिल जैसे कई शोज में नजर आईं, लेकिन उन्हें ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ से पहचान मिली। इस शो में क्रिस्टल और निया शर्मा लीड रोल में थे। वे आखिरी बार सीरियल बेलन वाली बहू में नजर आईं थीं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad