वहशी युवक ने बच्ची से किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 5 May 2019

वहशी युवक ने बच्ची से किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

गंभीर हालत मैं बच्ची अस्पताल मैं भर्ती

कानपुर। चौबेपुर थाना क्षेत्र में एक युवक पड़ोस की छत पर सो रही आठ वर्षीय बच्ची को उठा ले गया और उससे दुष्कर्म किया। परिजनों व ग्रामीणों ने उसे पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से गांव वालों में रोष व्याप्त है।
चौबेपुर के एक गांव में शनिवार की रात युवक पड़ोस की छत पर सो रही आठ वर्षीय बच्ची को उठा ले गया और उससे दुष्कर्म किया। रविवार सुबह बच्ची को गंभीर हालत में देख परिजनों को घटना की जानकारी हुई। बच्ची ने बदहवास हालत में घरवालों को बताया कि पड़ोसी बाल किशन रात में छत पर सोते समय कपड़े से मुंह दबाकर उठाकर मक्का के खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। किसी को कुछ बताने पर उसने बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी। शर्मसार करने वाली घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपी बाल किशन को पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी होने पर सीओ गांव पहुंचे और मक्के के खेत में पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए। बच्ची को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल भेज दिया गया। सीओ देवेन्द्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad