जल्द अर्जुन होगें मलाइका के | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 28 May 2019

जल्द अर्जुन होगें मलाइका के

नई दिल्ली। एक्टर अर्जुन कपूर अपनी फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। क्रिटिक्स ने ‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’ को अच्छी रेटिंग दी है। फिल्म में उनके लुक की वजह से अर्जुन को निशाने पर लिया जा रहा है। बता दें कि फिल्म की स्क्रीनिंग पर पूरी फैमिली के साथ मलाइका अरोड़ा भी नजर आई थीं। अब खबरें हैं कि अर्जुन और मलाइका ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।

अर्जुन कपूर ने कहा कि हमें मीडिया से बहुत प्यार, सम्मान और सपोर्ट मिला इसलिए हमने सामने आकर अपने रिश्ते को ऑफिशियल करना जरूरी समझा। हम मीडिया के सामने आकर कंफर्टेबल महसूस करते हैं। एक्टर ने अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा कि एक समय ऐसा भी था जब लोग ने काफी गंदगी फैला रखी थी। ऐसे लोग जानबूझ कर एक मकसद के साथ कुछ भी बोलते, लिखते और पूछते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है।

शादी के बारे में बात करते हुए अर्जुन ने कहा कि मैं अभी शादी नहीं कर रहा हूं। मैं समझ सकता हूं कि क्यों ऐसी अफवाह है क्योंकि मेरे घर में ही सब पूछते रहते हैं कि तू शादी कब कर रहा है? ये भारतीय घरों में पूछा जाने वाला कॉमन सवाल है। अगर आप किसी के साथ तीन दिन भी रह लो तो लोग सवाल करते लगते हैं कि अब शादी कर लो, तुम्हारी उम्र हो गई है, अब कितना सोचोगे? 33 की उम्र में ज्यादातर लोग शादी कर लेते हैं लेकिन मेरे पास अभी काफी समय है। मैं अपनी शादी को क्यों छुपाऊंगा यार।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad