खुद को फिट रखने के लिए सुबह का नाश्ता करें ऐसा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday 15 May 2019

खुद को फिट रखने के लिए सुबह का नाश्ता करें ऐसा

रोजाना सुबह उठकर ये तय करना मुश्किल होता है कि ऐसा क्या खाया जाए नाश्ते में जिससे पेट भरे और दिनभर के लिए कैलोरी मिले साथ ही वजन बड़ने का तरा भी कम हो जाए। हर रोज अपने नाश्ते में कुछ खास चीजें शामिल करके औप भरपूर एनर्जी पा सकते हैं, साथ ही इससे वजन भी नहीं बढ़ेगा।

  • गर्मियों की सुबह में नाश्ते के लिए अगर दही का सेवन किया जाए तो ये कम कैलोरी में कम वजन बढ़ाने वाले विकल्प के तौर पर देखा जाता है। वहीं अगर दही के साथ कुछ फल मिलकर खाएं तो ये बेहद फायदेमंद नाश्ता साबित हो सकता है।
  • रोजाना सुबह नाश्ते में भुना चना खाने से काफी मात्रा में फाइबर और प्रोटीन मिलता है। इसे बनाने के लिए समय भी नहीं लगता है।
  • वहीं सुबह के नाश्ते को हल्का और सेहत से भरपूर बनाना है तो उबला अंडा और एक संतरा सबसे अच्छा विकल्प है। ये वजन भी नहीं बढ़ाता है।

Navodayatimes

  • वो लोग वजन घटाना चाहते हैं सुबह के नाश्ते में चीज और सेब को शामिल करें। इसमें काफी मात्रा में फाइबर और कम कैलोरी मिलेगी।
  • अगर सुबह के समय में केले के साथ पनीर का सेवन किया जाए तो ये कम कैलोरी में बेहतर वजन को कम करता है।
  • इसके अलावा सुबह के नाश्ते में पीनट बटर भी एक अच्छा विकल्प है।
  • दो उबले अंडे खाने से भी वजन नहीं बढ़ेगा और पूरे दिन चार्ज रहेंगे।
  • सुबह के नाश्ते में फलों से बेहतर कुछ नहीं। रोजाना सुबह केले और सेब का सलाद बनाकर खा सकते है। ये जहां एक तरफ खाने में अच्छा स्वाद देगा वहीं दिन भर ताजगी भी महसूस करेंगे।
  • सुबह की शुरुआत फ्रूट जूस से भी कर सकते हैं। अपने फेवरेट जूस पीकर आप दिनभर तरोजाता रहेंगे साथ ही ये वजन भी नहीं बढ़ने देंगे।
  • रोजाना सुबह उठकर खाली पेट एक गिलास पानी जरुर पिएं, फायदा होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad