डगमगा रहा है आत्मविश्वास तो इन उपायों को आजमाएं | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 6 May 2019

डगमगा रहा है आत्मविश्वास तो इन उपायों को आजमाएं

कार्यक्षेत्र और व्यापार में लगातार प्रयास करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही तो मन में नकारात्मक विचार हावी होने लगते हैं। आत्मविश्वास भी कम होने लगता है। आत्मविश्वास की कमी या हीनभावना हमारे व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव डालती है। अगर आत्मविश्वास की कमी से कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन प्रभावित हो रहा है या सामाजिक जीवन में अपने उद्देश्यों को पाने में विफल हो रहे हैं तो आप वास्तु में बताए गए आसान से उपायों को अपना सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

सुबह उठते ही भगवान सूर्य को नमन करें। उन्हें जल अर्पित करें। ऐसा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। आत्मविश्वास बढ़ाने को घर में सूरजमुखी के फूल रख सकते हैं। रोजाना गायत्री मंत्र का पाठ करें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता आती है। पीतल धातु से बना शेर घर की शोभा बढ़ाता है और आत्मविश्वास में वृद्धि भी करता है। पीतल से बने शेर को घर की पूर्वी दिशा में स्थापित करें। जब भी भोजन करें तो हमेशा ध्यान रखें कि आपका मुख पूर्व दिशा में हो। घर के जिस कमरे में ज्यादा समय व्यतीत करते हैं तो वहां पर धातु का कछुआ रखें। घर में खिड़कियों को सुबह और शाम के समय अवश्य खुला रखें। ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है। बच्चे जिस स्थान में बैठकर पढ़ाई करते हैं उस स्थान पर पीछे की ओर दीवार पर पर्वत का फोटो लगाएं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad