आज बिल्थरारोड व बलिया में अखिलेश और मायावती की जनसभा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 13 May 2019

आज बिल्थरारोड व बलिया में अखिलेश और मायावती की जनसभा

बलिया। बागी धरती का चुनावी पारा प्रचंड गर्मी के साथ ही चढ़ता जा रहा है। आज जनपद में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सुश्री मायावती व चौधरी अजीत सिंह की चुनावी रैली होगी। इस रैली को सफल बनाने के लिए पूरे दिन सपा व बसपा कार्यकर्ता योजना बनाते रहे। वहीं बलिया लोकसभा क्षेत्र के अलावलपुर तो सलेमपुर लोस क्षेत्र के सरकातों गांव में सभा की तैयारियां देर शाम तक पूरी कर ली गईं।

तीनों बड़े नेता गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलश यादव, मायावती व अजीत सिंह की पहली चुनावी रैली सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सरकातों गांव में होगी। यहां पर गठबंधन के प्रत्याशी आरएस कुशवाहा के पक्ष में ये नेतागण वोट मांगेंगे। वहीं बलिया लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार सनातन पाण्डेय के पक्ष में दोपहर बाद अलावलपुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। चुनावी रैली को सफल बनाने के लिए सपा व बसपा के शीर्ष स्तरीय नेता व कार्यकर्ता पूरी तरह से लग गए हैं।

इसको लेकर गांव-गांव से लोगों को सभा स्थल तक पहुंचने की अपील किए हैं। इन रैलियों को सफल बनाने के लिए राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, नारद राय, जियाउद्दीन रिजवी, पूर्व विधायक जय प्रकाश अंचल, जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव आदि दिन रात लगे हुए है। वहीं बसपा की तरफ से भी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सफल बनाने की योजना में लगे रहे। विधायक उमाशंकर सिंह की अगुवाई में बसपा नेता व पदाधिकारियों को सभावार जिम्मेदारी दी गई है। इन नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का भी जायजा लिया।

-14 मई को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बहन सुश्री मायावती व राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष अजीत सिंह सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सकरातों गांव में चुनावी सभा दोपहर बाद दो बजे।

-14 मई को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बहन सुश्री मायावती व राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष अजीत सिंह की बलिया लोकसभा क्षेत्र के अलावलपुर गांव में चुनावी जनसभा दोपहर 3.20 बजे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad