वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिला़ड़़ी और बल्लेबाज बने कोहली | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 13 May 2019

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिला़ड़़ी और बल्लेबाज बने कोहली

मुंबई। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को सोमवार को सीएट क्रिकेट रेटिंग (सीसीआर) द्वारा साल 2019 का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय खिला़ड़़ी और बल्लेबाज चुना गया। वहीं, भारत के ही जसप्रीत बुमराह को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज चुना गया है। हाल ही में अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को चौथा आईपीएल खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेट खिला़ड़़ी का अवॉर्ड मिला।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच वर्ष के सर्वश्रेष्ठ टी-20 खिला़ड़़ी चुने गए। टी-20 प्रारूप में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अफगानिस्तान के राशिद खान बने। ऑस्ट्रेलिया में भारत की ऐतिहासिक जीत का हिस्सा रहे चेतेश्वर पुजारा को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिला़ड़़ी चुना गया।

सीसीआर ने महिला क्रिकेट में भी अवॉर्ड दिए, जहां भारत की स्मृति मंधाना वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिला़ड़़ी के अवॉर्ड से नवाजी गई। भारत की पहली विश्व कप जीत का हिस्सा रहे मोहिंदर अमरनाथ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं, यशस्वी जायसवाल को साल का सर्वश्रेष्ठ जूनियर क्रिकेटर का अवॉर्ड मिला।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad