बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने बहुजन समाज पार्टी के नेता हाजी एहसान और उनके भांजे शादाब की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। फायरिंग से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। घायल बसपा नेता और भांजे को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। डबल मर्डर की इस वारदात से शहर में हड़कंप मच गया। बसपा नेता के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद बाजार में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. जांच पड़ताल शुरू हो गई। पुलिस अब बदमाशों की तलाश कर रही है। फिलहाल, अभी तक हत्या का मकसद साफ नहीं है। माना जा रहा है कि प्रॉपर्टी विवाद में हत्या हुई है।
दफ्तर में थे तभी हुआ हमला
बसपा के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी एहसान अहमद प्रॉपर्टी का भी काम करते थे। मंगलवार दोपहर वह अपने ऑफिस में बैठे थे। इस दौरान विवाद में दूसरे पक्ष ने एहसान अहमद व उनके भांजे को गोली मार दी। आनन-फानन में सभी को दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।
मिठाई के डिब्बे में पिस्टल लेकर आये थे तीन बदमाश
बसपा सांसद की जीत पर मिठाई के डिब्बे में पिस्टल लेकर तीन बदमाश आये थे। दोपहर करीब ढाई बजे हाजी मोहम्मद अहसान कार्यालय में सोफे पर बैठ कर कलाम पाक पढ़ रहे थे तभी मिठाई के डिब्बे लेकर दो लोग कार्यालय में घुसे। हाजी एहसान ने केवल इतना ही पूछा था कि क्या बात है भाई अगले ही पल कार्यालय पर आए दोनों लोगों ने मिठाई के डिब्बे से पिस्टल निकालकर हाजी एहसान और पास ही बैठे उनके भांजे शादाब और एक अन्य पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। हाजी एहसान और उनके भांजे शादाब की मौत हो गई तीसरा व्यक्ति गोली लगने से बाल-बाल बच गया।
हत्यारोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
एहसान अहमद की हत्या की सूचना मिलते ही काफी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई। जानकारी मिली है कि दूसरे पक्ष के लोगों को भी गोली लगी है। हालांकि वे लोग कहां भर्ती हैं,इसका पता नहीं चल पा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है। माना जा रहा है कि प्रॉपर्टी विवाद में हत्या हुई है।

No comments:
Post a Comment