आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण में जुटे अधिकारी
गबनकर्ताओं को बचाने की कवायद
हरदोई- विकास खण्ड-अहिरोरी के गांव खड़ाखेड़ा में आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण में गबन को लेकर जिम्मेदारों की नींद तो टूटी,पर गबनकर्ताओं के ऊपर कार्यवाही के लिए नही बल्कि उनकी करतूतों पर पर्दा डालने के लिए। आज प्राइमरी स्कूल परिसर में ईंटें उतरवा दी गईं,उम्मीद है शीघ्र ही युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा,जिससे गबन करने वाले तत्कालीन बीडीओ सुरेंद्र कुमार गुप्ता के कारनामों पर पर्दा डाला जा सके।आपको बता दें कि विकास खण्ड-अहिरोरी की ग्राम पंचायत-खाड़ाखेड़ा में छोटे बच्चों के लिए आँगनबाड़ी बनना था, लेकिन डेढ़ साल पहले 03 अगस्त 2017 को 1,55,250 रूपये निकाल कर गबन कर लिया गया और आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण नही कराया गया।मामले की शिकायत की तो पोल खुली ,जिसमें तत्कालीन बीडीओ सुरेंद्र कुमार गुप्ता,तत्कालीन मनरेगा एकांउन्टेंट रमेश शुक्ला व तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी विमलेश गुप्ता प्रथम दृष्टया पूर्ण रूप से दोषी पाए गए। किन्तु उनके रसूख के आगे प्रशासनिक अधिकारी बौने साबित हुए और डेढ़ साल तक कोई कार्यवाही नही सकी। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने आनन-फानन में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण का खाका तैयार कर काम शुरू करा दिया।आज कई ट्रालियां ईंटे उतार दी गईं, किन्तु गबनकर्ताओं पर कोई कार्यवाही होती नही दिख रही है। सूत्रों की मानें तो मामला उछलता देख गबन पर पर्दा डालने के लिए निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। हालांकि कोई जिम्मेदार अधिकारी इस प्रकरण पर कुछ भी बोलने को तैयार नही है।

No comments:
Post a Comment