पुलिसकर्मी बन टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के उड़ाये जेवरात   | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 24 May 2019

पुलिसकर्मी बन टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के उड़ाये जेवरात  

लखनऊ। हसनगंज थाना क्षेत्र के डालीगंज रेलवे क्रासिग के पास सड़क के किनारे खड़ी होकर टैम्पो का इन्तिज़ार कर रही एक महिला सफाई कर्मी को टप्पेबाज़ों ने पुलिसकर्मी बन सोने की चेन, कान के टप्स और अंगूठी उतरवा कर कागज़ में लपेट कर महिला को थामा दिया। टप्पेबाज़ो के जाने के बाद महिला ने जब पुडिय़ा खोली तो उसमे जेवर नही बल्कि कंकड़ निकले । महिला ने तुरंत घटना की सूचना 100 नंबर पर दी। पुलिस ने पीडि़त महिला की तहरीर पर हसनगंज कोतवाली में टप्पेबाबाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
 फैजुल्लागंज मडिय़ाव की रहने वाली कान्ती देवी नगर निगम में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। कान्ती देवी शुक्रवार सुबह डालीगंज क्रासिंग के पास ड्यूटी पर गई थी लेकिन उनकी अचानक तबियत खराब हो गई । बीमार होने के कारण उन्होंने बीच में ही अपनी ड्यूटी समाप्त कर दी और घर जाने के लिए डालीगंज क्रासिंग के पास खड़ी होकर टैम्पो का इन्तिज़ार कर रही थी। तभी खाकी रंग की पैन्ट पहने हुए दो व्यक्ति कान्ती देवी के पास पहुंचे और कान्ती से कहा कि अभी एक घटना हो गई है जेवर उतार कर रख लो कान्ती ने जब उनका विरोध किया तो टप्पेबाजों ने वर्दी का रौब दिखाते हुए उन्हें थाने चलने को कहा । थाने की बात सुन कर कान्ती घबरा गई तो टप्पेबाजों ने उनकी तरफ कागज बढ़ाते हुए कहा कि अपने ज़ेवर उतार कर इस कागज में रख दो कान्ती ने गले की चेन अंगूठी कान के टप्स उतार कर टप्पेबाजों को दिए तो टप्पेबाजों ने उनके जेवर को कागज की पुडिय़ा में रख कर कान्ती को थमा दिया। टप्पेबाजों के जाने के बाद कान्ती देवी को कुछ शक हुआ उन्होंने कागज की पुडिय़ा खोल कर देखी तो उसमे जेवर नही बल्कि कंकड़ निकले तो उनके होश उड़ गए। पीडि़ता ने तुरंत घटना की जानकारी 100 नंबर पर दी। इंस्पेक्टर हसनगंज का कहना है कि टप्पेबाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज  आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया है लेकिन उसमें टप्पेबाजों के चेहरे कैद नहीं हो पाए।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad