नई दिल्ली। IPL 2019 KXIP vs CSK Match Live Score: आइपीएल के 12वें सीजन का 55वां मैच मोहाली में मेजबान किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में पंजाब ने एक बदलाव किया है। वहीं, चेन्नई बिना किसी बदलाव के उतरी है।
आइपीएल 2019 के प्लेऑफ के लिए इस मैच का वास्ता बस थोड़ा सा है। एक सिनेरियो बस ये है कि अगर पंजाब की टीम चेन्नई को 250 रन से हरा देती है तो पंजाब आइपीएल 2019 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की रेस में आ जाएगी। हालांकि, इसके लिए पंजाब को मुंबई और केकेआर के बीच होने वाले मैच के परिणाम पर भी निर्भर करेगा।
आइपीएल 2019 के प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी पंजाब चाहेगी कि अपने घर पर ये मैच जीतकर आइपीएल से विजयी विदाई ली जाए। वहीं, एमएस धौनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स इस मैच को जीतकर आइपीएल 2019 की प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर बने रहना चाहेगी क्योंकि अगर सीएसके टॉप पर रहती है तो चेन्नई अपना क्वालीफायर मैच अपने होम ग्राउंंड (चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम) में खेलेगी। बता दें कि इस सीजन में एक बार दोनों टीम का आमना-सामना हुआ था। उस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को अपने घर में 22 रन हराया था।
किंग्स इलेवन पंजाब की प्लेइंग इलेवन
लोकेश राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, मंदीप सिंह, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), सैम कुर्रन, आर अश्विन(कप्तान), मुरगन अश्विन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी और एंड्रयू टाय।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन
शेन वाटसन, फाफ डूप्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, एमएस धौनी (कप्तान और विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, हरभजन सिंह और इमरान ताहिर।

No comments:
Post a Comment