टायर्ड इंजीनियर के घर चोरों ने उड़ाई 25 लाख की ज्वेलरी और लाखों की नकदी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 30 June 2019

टायर्ड इंजीनियर के घर चोरों ने उड़ाई 25 लाख की ज्वेलरी और लाखों की नकदी


लखनऊ। 
राजधानी में पुलिस की लाख सख्ती के बाद भी चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला गोमतीनगर थाना क्षेत्र का है, जहां पॉश एरिया विश्वासखंड में चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक सिंचाई विभाग में रिटायर्ड इंजीनियर बी.के. अग्रवाल के घर को चोरों ने निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं बताया जा रहा है कि बीती रात चोर सेंधमारी कर घर के अंदर दाखिल हुए थे और 25 लाख की ज्वेलरी समेत लाखों की नकदी लेकर मौके से फरार हो गए।

दरअसल, रिटायर्ड इंजीनियर का पूरा परिवार मथुरा दर्शन करने गया हुआ था, वहीं जब दर्शन करके परिजन घर वापस आए, तब इस पूरी घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद मौके पर इस घटना की सूचना पुलिस को पहुंचाई, जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। देखने वाली बात यह है कि पॉश कॉलोनी में तमाम अधिकारियों के भी मकान हैं, लेकिन इस वारदात की भनक किसी को भी नहीं लगी। साथ ही शहर में हो रही लगातार चोरी की वारदात को चोर बेखौफ होकर अंजाम दे रहें है, जिससे पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल उठ रहें हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad