लखनऊ। राजधानी में सरकार द्वारा महिलाओं को लेकर किए गए सुरक्षा के सारे दावे फेल होते नजर आ रहें है। शहर में आए दिन महिलाओं से छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटनाएं सामने आती ही रहती है। ऐसा ही एक ताजा मामला थाना मड़ियांव क्षेत्र का देखने को मिला है, जहां एक महिला के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है।
इस पूरे प्रकरण में पीड़िता ने बताया कि पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ धोखे से दुष्कर्म किया गया है। वहीं इस पूरे मामले में तीन आरोपियों के साथ एक महिला भी इस साजिश में शामिल है। वहीं पीड़िता का आरोप है कि जब वह पुलिस के पास इस मामले की शिकायत दर्ज कराने पहुंची तो पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के उसे थाने से भगा दिया। साथ ही पीड़ित का यह भी आरोप है कि दुष्कर्म के दौरान मारपीट के बाद जबरन जमीन की रजिस्ट्री भी आरोपियों ने अपने नाम पर करवा ली हैं। वहीं पीड़िता दर-बदर भटक कर न्याय के लिए गुहार लगा रही है।

No comments:
Post a Comment