वजन कम करना है तो नाश्ते में खाएं ये 5 चीजें | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 3 June 2019

वजन कम करना है तो नाश्ते में खाएं ये 5 चीजें

सुबह का नाश्ता आपके लिए बहुत जरूरी है। जो लोग सुबह नाश्ता नहीं करते हैं उनको कई बीमारियां घेर लेती है। वहीं इससे कई तरह की दिल की बीमारी का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसा इसलिए है कि जब आप नाश्ता नहीं करते है तो आप लंच ज्यादा कर लेते है जिससे आपका वजन बढ़ने लगता है। वहीं नाश्ते में आप कुछ खास चीजें ले सकते है जो आपके वजन को संतुलित रखने में कारगार है। आइए जानते है क्या हैं वे चीजें:

1. स्प्राउट्स पोहा बनाना आसान है और यह खाने में भी काफी स्वादिष्ट होता है। अगर इसमें स्प्राउट्स मिलाकर बनाया जाए तो इससे न सिर्फ इसका स्वाद बढ़ जाता है बल्कि हमारे शरीर को पोषक तत्व भी मिलते हैं।

2. अंडे में प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन ए बी व ई काफी मात्रा में पाया जाता है। वजन कम करने के लिए अंडे का सफेद हिस्सा काफी लाभकारी होता है। इसके पीले भाग में फैट ज्यादा पाया जाता है। अंडे के ऑमलेट में घी का इस्तेमाल कम से कम करें। सब्जियों और एक या दो ब्रेड स्लाइस को मिलाकर बनाए ऑमलेट का हर सुबह सेवन करें।

3. दलिया- वजन संतुलित रखने के लिए ज्यादातर लोग दलिया का सेवन करते हैं। इसे आप दूध में मिलाकर या फिर सब्जियों के साथ बनाकर खा सकते है। कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, मिनरल से भरपूर दलिया आसानी से पच जाता है।

4. ओट्स- फाइबर का स्त्रोत माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं, जो आपको स्वस्थ रखने के साथ दिल की बीमारियों से भी बचाते हैं। ओट प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार है और शुगर व कॉलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखता है।

5. मल्टीग्रेन ब्रेड सैंडविच- नाश्ते के लिए मल्टीग्रेन ब्रेड सैंडविच  सबसे फायदेमंद है। इसमें आप सब्जियां जैसे टमाटर, खीरा आदि डालकर बना सकते है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad