टीवी क्वीन एकता कपूर 7 जून को 44वां बर्थडे मना रही हैं। एकता कपूर 40 साल से अधिक उम्र में भी सिंगल हैं। एकता कपूर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने आज तक शादी क्यों नहीं की है।
एकता कपूर फिल्म इंडस्ट्री की उन लोगों में से हैं जो 40 साल से अधिक उम्र में भी सिंगल हैं। एकता कपूर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह सिंगल क्यों हैं। एकता कपूर शादी के मामले में सलमान खान के नक्शे कदम पर चल रही है।
एकता कपूर से एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि वह शादी कब करेंगी। इसके जवाब में एकता कपूर ने कहा था सलमान खान की शादी के दो या तीन साल बाद। वहीं, एक दूसरे इंटरव्यू में एकता कपूर ने कहा था- पिता की एक शर्त के कारण उन्होंने शादी नहीं की थी।
एकता कपूर के मुताबिक उनके पिता ने कहा था या तो तुम्हें शादी करनी होगी या फिर काम करना होगा। मैंने काम को चुना था। एकता कहती हैं कि वह शादी नहीं करना चाहती हैं। ऐसे में उन्होंने काम को चुना है।
एकता कपूर ने एक दूसरे इंटरव्यू में कहा था कि- मेरे वो फ्रेंड्स, जिनकी शादी हो गई थी वह आज सिंगल हैं। मैंने पिछले कुछ साल में कई तलाक देखे। मुझे लगता है कि मुझमें सब्र है, जो अब तक इसका इंतजार कर रही हूं।”
एकता कपूर ने कहा था कि मुझे बच्चा चाहिए लेकिन शादी नहीं करनी है। आपको बता दें कि एकता कपूर इस साल सेरोगेसी के जरिए मां बनीं थीं। एकता कपूर ने अपने पिता के नाम पर बेटा का नाम रवि कपूर रखा है।
No comments:
Post a Comment