आम श्री खंड | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 30 June 2019

आम श्री खंड

आम श्री खंड रेसिपी सामग्री

1 किलो दही

1/2 कप पके आम का गूदा

1/2 टीस्पून इलायची पाउडर

1/4 टीस्पून केसर

1/4 कप पिसी हुई चीनी

सूती कपड़ा

एक बड़ा बर्तन

1 टेबल स्पून बारीक कटे पिस्ता

आम श्री खंड रेसिपी विधि (Aam Shree Khand Recipe Process) 1. आम श्री खंड रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक सूती कपड़े को बड़े बर्तन पर फैला लें।

2. इसके बाद कपड़े पर दही डालकर कपड़े को मोड़कर पोटली बनाएं और गांठ बांध कर कहीं 2 घंटे के लिए रख दें या टांग दें। इससे दही का सारा पानी निकल जाएगा।

3. अब 2 घंटे बाद दही की पोटली को खोलकर एक बर्तन में निकाल लें।

4. इसके बाद दही में आम का पल्प यानि गूदा, इलायची पाउडर, केसर और पिसी हुई चीनी डालकर मिक्स करते हुए फेंट लें।

5. अब तैयार आम श्रीखंड को सर्विंग बाउल में निकालें और पहले से कटे हुए पिस्ते से गॉर्निश करके फ्रिज में 1-2 घंटे के लिए रख दें।

6. इसके बाद तैयार आम श्रीखंड को कभी भी ठंडा-ठंडा सर्व करें और लुत्फ उठाएं।

सुझाव :

1. अगर आम ज्यादा मीठे हैं, तो ऐसे में आम श्रीखंड में चीनी का कम उपयोग करें।

2. आम श्रीखंड बनाने के लिए दही का सारा पानी निकलना बेहद जरुरी है। वरना आम श्रीखंड ज्यादा देर रखने पर पानी छोड़ने लगेगा।

3. आम श्रीखंड को गर्मी के अलावा किसी और सीजन में बनाने के लिए मैंगों प्यूरी का इस्तेमाल करें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad