हर लड़की अपनी शादी की बात पर बनाती है ये बहाने | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 30 June 2019

हर लड़की अपनी शादी की बात पर बनाती है ये बहाने

पेरेंट्स अपनी बेटी की शादी को लेकर बहुत ज्यादा चिंता में रहते हैं। मगर लड़कियां अपने करियर और जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए शादी को टालने में लगी रहती है। जहां माता-पिता के लिए बेटी की शादी से बढ़कर कुछ नहीं होता। वहीं, आजकल लड़कियों के लिए उनका करियर ही सबकुछ होता है। ऐसे में लड़कियां अपनी शादी को टालने के लिए अपने पेरेंट्स से तरह-तरह के बहाने बनाती है। आज हम आपको लड़कियों के कुछ ऐसे समझदारी भरे बहानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें वह अपनी शादी टालने के लिए इस्तेमाल करती हैं।

1. करनी है पढ़ाई
आजकल हर लड़की हाई स्टडी करके अपने पैरों पर खड़ी होना चाहती है। इसलिए अपनी शादी टालने के लिए लड़कियों का सबसे पहला बहाना यही होता है कि उसे अपनी पढ़ाई पूरी करना है।

2. करियर पर फोकस
इस मार्डेन टाइम में हर लड़की अपने काम और करियर पर काफी ज्यादा फोकस करने लग गई हैं। इसलिए अपना नाम रोशन करने और शादी से बचने के लिए लड़कियों का एक बहाना यह भी होता है।

3. अपने एक्स से प्यार करती हूं

कोई भी लड़का उस लड़की से शादी नहीं करेगा जो अब भी अपने एक्स पार्टनर से प्यार करती हो। ऐसे में वह खुद ही शादी के लिए ना कर देता है और लड़की को ज्यादा कुछ करना भी नहीं पड़ता।

4. पहले अपने पैरों पर खड़े होना है
लड़कियां अपने घर परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए पहले अपने पैरों पर खड़ी होना चाहती है। इसलिए शादी से बचने के लिए लड़कियां अपने इस बहाने का इस्तेमाल भी करती है।

5. परफेक्ट मैच नहीं मिला
हर लड़की को परफेक्ट लाइफ पार्टनर की तलाश रहती है, जो ईमानदार, लविंग और केयरिंग हो। ऐसे में शादी से बचने के लिए समझदार लड़कियां अक्सर यह बहाना बनाती हैं कि उन्हें परफेक्ट लाइफ पार्टनर नहीं मिला रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad