शरीर के जोड़ों में है दर्द तो कभी न करें इन चीजों का सेवन | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 30 June 2019

शरीर के जोड़ों में है दर्द तो कभी न करें इन चीजों का सेवन

बढ़ती उम्र के साथ ही शरीर की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं जिससे जोड़ों मे दर्द होने लगता है। पुरूषों के मुकाबले में महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है लेकिन आजकल कम उम्र के लोगों को भी जोड़ों में दर्द होेने लगता है जिसे गठिया भी कहते हैं। इस समस्या में घुटनों और मांसपेशियों में काफी तेज दर्द होता है जिसके लिए लोग पेनकिलर दवाओं का सेवन करते हैं। इसके अलावा गठिया रोग होने पर खाने-पीने की चीजों में भी काफी परहेज रखना पड़ता है।

तली-भुनी चीजें
जिन लोगों को मांसपेशियों में दर्द रहता है उन्हें तली चीजों का कम सेवन करना चाहिए। इससे हड्डियों में सूजन हो जाती है जिससे दर्द बढ़ जाता है। इसके अलावा डिब्बा बंद चीजें, फ्रोजन सब्जियां और मीट खाने से भी यह समस्या बढ़ जाती है।
PunjabKesariज्यादा गर्म खाना
गठिया के रोगी को अधिक तापमान पर पकी चीजों का सेवन करने से भी बचना चाहिए। माइक्रोवेव या ग्रिलर में बना खाना जोड़ों को नुुकसान पहुंचाता है।
PunjabKesariचीनी
अधिक मात्रा में मीठी चीजें जैसे चॉकलेट, केक, सॉफ्ट ड्रिंक और मैदे से बनी चीजों को खाने से शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाता है जो गठिया रोग का मेन कारण है।
PunjabKesariडेयरी प्रॉडक्ट्स
दूध, दही या किसी भी डेयरी प्रॉडक्ट्स का सेवन करने से शरीर को कैल्शियम मिलता है जो हड्डियों के लिए बहुत जरूरी होता है लेकिन इनका अधिक मात्रा से सेवन करने से जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है।
PunjabKesariशराब और तंबाकू
जिन लोगों को गठिया रोग की समस्या हो उन्हें शराब, सिगरेट और तंबाकू का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे शरीर को खतरनाक बीमारियां तो लगती ही हैं साथ में हड्डियों को भी नुकसान पहुंचाता है।
PunjabKesari

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad