
भारत की सर्वश्रेष्ठ emcees और इवेंट और वेडिंग होस्ट में से एक दीपिका सदवानी अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। दीपती अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रॉक बैंड पार्टी’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूवात करने जा रही हैं। जिसको लेकर दीपती सदवानी ने एक इंटरव्यू में बताया की वो फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। लेकिन वो कभी होस्टिंग को अलविदा नहीं कहेंगी।
वहीं हाल ही में हुई इंडिया की एक और मंहगी शादी, जो की औली में हुई गुप्ता बंधुओ के बेटों की शादी, उसके बारे में भी दीपिका ने बात की। दीपिका ने शादी को होस्ट किया था, जिसके बारे में दीपती ने बताया कि, “एक कलाकार होने के नाते किसी भी अलग जगह पर इवेंट करना बिकुल असान नहीं है। जबकि वो जगह ही उंची सीमा पर हो और ठड़ी हो। पहले तो वहां पहुंचना ही मुश्किल हो जाता है और लोगों के मनोरंजन का ध्यान रखना भी सबसे महत्वपूर्ण होता है।यह शादी होस्ट करना एक बहुत ही अच्छा अनुभव रहा और उससे ज्यादा इस नेचर में काम करना रहा”।
आगे उन्होनें कहा, “ऐसी जगहों पर शादियां करने से टुरिज़म और हमारी देश की खूबसूरती को बढ़ावा मिलता है। मैने बस इस शादी को दोनों जोड़ियों और महमानों के लिए यादगार बनाया है।
दीपती ने अपने होस्टिंग करियर में 1000 से भी ज्यादा इवेंट, शादी और शो को होस्ट किया है। शादी में कई दिग्गज नेताओ और बॉलीवुड हस्तियों जैसे कैटरीना कैफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, बादशाह, उरवशी रोतेला, नोरा फतेही,कैलाश खेर जैसे बड़े सितारों ने भी शिरकत की थी। वहीं बाबा राम देव ने भी महमानों के लिए एक स्पेशल योगा का प्रोग्राम रखा। यहीं नहीं सबसे ज्यादा चर्चा में उत्तराखंड के सीएम टी.एस रावत और पुर्व सीएम हरीश रावत की शिरकत रही। यह इवेंट katalyst entertainment ने मैनेज किया था।

No comments:
Post a Comment