लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-तूफान से प्रभावित एटा, कासगंज, मैनपुरी, बदायूं, मुरादाबाद, फर्रुखाबाद जनपदों के प्रभारी मंत्रियों को निर्देशित किया है कि वे सम्बन्धित जनपदों का भ्रमण कर राहत कार्य का पर्यवेक्षण करें। उन्होंने सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारियों को स्वयं क्षेत्रों का भ्रमण कर राहत वितरित करने के निर्देश भी दिये हैं।
यह जानकारी राज्य सरकार के प्रवक्ता ने आईपीएन को दी। उन्होंने बताया कि जनपद एटा के प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग, जनपद कासगंज के सुरेश पासी, जनपद मैनपुरी के गिरीश यादव, जनपद बदायूं के स्वामी प्रसाद मौर्य, जनपद मुरादाबाद के डॉ0 महेन्द्र सिंह तथा जनपद फर्रुखाबाद के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान को जनपदों का भ्रमण कर राहत कार्य का पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिये गये हैं।
Post Top Ad
Friday, 7 June 2019
Home
tarunmitra
आंधी-तूफान से प्रभावित जनपदों में राहत कार्यों का जायज़ा लें प्रभारी मंत्री : मुख्यमंत्री
आंधी-तूफान से प्रभावित जनपदों में राहत कार्यों का जायज़ा लें प्रभारी मंत्री : मुख्यमंत्री
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment