बिलग्राम क्षेत्र में दारू मिलना आसान स्वच्छ पानी मिलना मुश्किल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 29 June 2019

बिलग्राम क्षेत्र में दारू मिलना आसान स्वच्छ पानी मिलना मुश्किल

बिलग्राम हरदोई। । देशी दारू और नशे की लत नौजवानों को अपनी आगोश में लेने लगी है गांव गांव में युवा पियक्कड़ों की तादाद बढ़ रही है कयास ये लगाये जा रहे हैं कि ये सब पुलिस प्रशासन के आर्थिक समझौतों के चलते हो रहा है। गांव में जगह जगह खराब पड़े हैंडपंप और सूखे तालाबों के चलते लोगों को इस भीषण गर्मी में प्यास बुझाने के लिए स्वयक्ष पानी का मिलना मुश्किल है परंतु युवाओं तक दारू का पहुंचना बहुत आसान है सूत्रों से मिल रही जानकारी से पता चला है कि कोतवाली बिलग्राम के अंतर्गत कई ग्रामों में ये कारोबार फिर तेजी से बढ़ने लगा है अकेले पन्यौडा ग्राम में एक नहीं बल्कि छह घरों में अवैध रूप से कच्ची शराब को बनाया जा रहा है। जो नौजवानों तक आसानी से पहुंच रही है। जिसे पीकर नौजवानों के विवेक के साथ सोचने समझने की शक्ति भी नष्ट हो रही है यदि पुलिसिया कार्यवाही ठीक ढंग से की जाये तो इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह से रोक लगाना कोई बड़ी बात नहीं है लोगों का कहना है कि पुलिस की लचर कार्रवाई के चलते अवैध शराब बनाने वाले अपना कारोबार बार बार स्थापित कर लेते हैं बात देशी शराब दुकानों की करे तो वो भी खुलेआम सरकारी फरमान को दरकिनार कर शराब बेचते नजर आ रहे हैं योगी कैबिनेट ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए आबकारी नीति को मंजूरी देते हुए कहा था कि शराब के दाम में कोई बदलाव नहीं होगा लेकिन इसकी बिक्री बिना कोड स्कैन किए नहीं की जा सकेगी। उन्होंने शराब की बिक्री के समय में बदलाव करते हुए सुबह साढ़े नौ बजे से रात 11 बजे तक शराब बेचने के आदेश जारी किए थे। लेकिन इन सब आदेशों को दरकिनार कर ठेकों पर सुबह आठ बजे से ही शराब की बिक्री के समाचार मिल रहे हैं जब इतनी सहुलियत से शराब मिलेगी तो सोचो फिर पीने वालों में बढ़ोतरी नहीं होगी तो क्या होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad