जीवन में अगर आप भी हो गए है पैसे—पैसे को मोहताज तो गुरुवार के दिन जरूर करें ये… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 29 June 2019

जीवन में अगर आप भी हो गए है पैसे—पैसे को मोहताज तो गुरुवार के दिन जरूर करें ये…

हिंदू धर्म-ग्रन्थों में धन और भौत‌िक सुख प्रदान करने वाले दो ग्रह माने गए हैं एक शुक्र और दूसरे गुरु। इसल‌िए कहा जाता है क‌ि धन संबंधी परेशानी को दूर करने के ल‌िए गुरुवार और शुक्रवार का द‌िन सबसे बढ़‌िया है।

इसका कारण यह भी है क‌ि गुरुवार के देवता भगवान व‌िष्‍णु हैं और शुक्रवार की देवी लक्ष्मी। गुरुवार के ‌द‌िन भगवान व‌िष्‍णु की पूजा और शुक्रवार के द‌िन वैभव लक्ष्मी की पूजा के पीछे भी यही कारण है।

गुरुवार के द‌िन सुबह स्नान करके भगवान व‌िष्‍णु की पूजा करें और घी का दीपक जलाकर व‌िष्‍णु सहस्रनाम का पाठ करें।

ज्योत‌िषशास्‍त्र के उपायों में बताया गया है क‌ि धन संबंधी परेशान‌ियों को दूर करने के ल‌िए गुरुवार के ‌द‌िन भगवान व‌िष्‍णु की पूजा चने की दाल और गुड़ के प्रसाद से करना चाह‌िए।

गुरुवार के द‌िन क‌िसी सुहागन स्‍त्री को सुहाग सामग्री दान करना लाभप्रद होता है। यह उपाय शुक्रवार के द‌िन भी क‌िया जा सकता है। इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

पीले रंग के वस्‍त्र धारण करें और पीला चंदन या केसर का त‌िलक करें। लाल क‌िताब के अनुसार इस उपाय से गुरु के शुभ फलों में वृद्ध‌ि होती है।

गुरुवार के द‌िन धन का आगमन अच्छा है लेक‌िन जाना अच्छा नहीं माना जाता है इसल‌िए गुरुवार के द‌िन क‌िसी से उधार लेने-देन नहीं करें।

गुरुवार और शु्क्रवार के द‌िन श्री सूक्त का पाठ धन के ल‌िए बहुत ही लाभप्रद रहता है।

भुना हुआ चना, पोहा, चावल गुरुवार के द‌िन नहीं खाना चाह‌िए। शन‌िवार के द‌िन इन्हें खाना लाभपद्र होता है।

गुरुवार के द‌िन प‌िता या घर के बड़े बुजुर्ग का आशीर्वाद लें। गुरु बड़े बुजुर्गों के स्वामी ग्रह हैं और मर्यादा पसंद करते हैं इसल‌िए इनके आशीर्वाद से गुरु का शुभ फल म‌िलता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad