नहर में उतराता शव देख मचा हड़कम्प | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 29 June 2019

नहर में उतराता शव देख मचा हड़कम्प

लखनऊ। राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र के अवध चौराहे पर नहर में शव मिलने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला जिसकी सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकालकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

वहीं पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नहर में मिला शव लगभग 3 दिन पुराना है जिसकी उम्र लगभग 32 वर्षीय अनुमान लगाया जा रहा है जो पानी में पूरी तरह से फूल गया है और उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं बताया जा रहा है कि शव नहर में बहता हुआ आया है जो यहां पर रस्सी में फंस गया था जिसको कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त करवाने के साथ ही आगे की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad