लोकभवन के पास दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 29 June 2019

लोकभवन के पास दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज थाना क्षेत्र में जहां पीआरवी का जागते रहो सायरन को ट्रायल लिया जा रहा है जिससे कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके वहीं चोरों ने बीती रात लोकभवन स्थित मुख्यमंत्री आॉफिस के बगल में शीला इंटर प्राइजेज की दुकान का शटर तोड़कर लाखों की नकदी पर हाथ साफ कर पुलिस को खुली चुनौती डे डाली है। वहीं इस घटना से पुलिस गश्ती की पोल भी खुल गई है।

वहीं पीड़ित राजेश अग्रवाल ने बताया कि वह अहमदाबाद फ्लाइट में थे तभी सुबह उनके बगल के होटल वाले ने फोन कर उनका शटर टूटा होने की जानकारी दी। जिसके बाद ही उन्होंने अपने बेटे को भेजकर पुलिस को सूचना दिलाई, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को मुआयना कर जांच में जुट गई है। साथ ही राजेश ने बताया कि उनकी दुकान से लगभग 85500 की नकदी और जरूरी कागजात गायब हैं जिसको लेकर उन्होंने किसी अंदर के ही कर्मचारी और अक्सर दुकान में आने जाने वाले लोगों पर शक जाहिर किया है।

वहीं बताते चलें कि जब से पीआरवी जागते रहो सायरन की सहायता से चोरी की घअनाओं को रोकने के लिए लगाई है उसके बाद से हजरतगंज में लगभग कई चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी है और पुलिस की यह मुहीम अपराधियों पर अंकुश लगाने के बजाये बढ़ावा देती नजर आ रही है। वहीं पुलिस भी उन चोरों को पकड़ने में नाकामयाब होती दिख रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad