लखनऊ। भीषण गर्मी के बीच रविवार को हुई तेज बारिश ने लखनऊवासियों को कुछ राहत दी है। एक घंटे की घनघोर बारिश में कई मोहल्लों और शहर की प्रमुख सड़कें पानी से लबालब हो गई। इस दौरान नगर निगम की ओर से बारिश को लेकर की गई तैयारियों के तमाम दावे फेल दिखाई दिए। राजधानी के साथ ही इससे सटे जिले सीतापुर, बाराबंकी में सड़कें पानी में डूबी दिखाई दीं। बता दें, शनिवार को आसमान से बरस रही आग के बीच मौसम विभाग ने एक जुलाई से पहले आने के सकेंत दिए थे।
बारिश से शहर में जगह-जगह सड़कों पर पानी भर गया। आपको बता दें कि मौसम विज्ञानियों ने एक जुलाई से पहले जबरदस्त बारिश के संकेत दिए थे। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने शनिवार शाम को बताया कि गर्म पछुआ हवाओं के जोर से इधर तपन संग तापमान बढ़ रहा है, लेकिन अब सोमवार-मंगलवार से मौसम राहत देने के मूड में है। लोगों को मानसूनी बारिश में भीगने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि बीती 24 जून को लखनऊ पहुंचने के बाद से सुस्त चल रही मानसूनी गतिविधियों में रविवार से तेजी आने जा रही है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय होने वाले चक्रवातीय दबाव के क्षेत्र के चलते वायुमंडल को नमी मिलनी शुरू हो जायेगी।
उन्होंने बताया था कि सोमवार तक बादलों की आवाजाही बौछारों का क्रम प्रदेश में दस्तक देगा, तापमान कम दर्ज होगा। कुछेक जगह ठीक-ठाक बारिश के आसार हैं। मंगलवार से राजधानी लखनऊ समेत आसपास केइलाकों में गरज-चमक केसाथ धीमी तेज बारिश हो सकती है। लेकिन तेज झमाझम बारिश के लिये 5-7 जुलाई तक का इंतजार करना पड़ सकता है। उधर, शनिवार को लगातार पांचवे दिन भी गर्म पछुआ हवाओं के झोंको केचलते तपन भरी गमी केतेवर जारी रहे तो शहरी उमस भरी गर्मी में दिन भर तपते रहे। दिन का अधिकतम तापमान पांचवे दिन बढ़ते हुये 42.5 जा पहुंचा। ये सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 29.7 डिग्री दर्ज हुआ।
इस तरह लगातार बढ़ता गया तापमान
तारीख अधिकतम
29 जून 42.5
28 जून 42.0
27 जून 41.2
26 जून 39.1
25 जून 38.6

No comments:
Post a Comment