आलू मसाला चाट | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 30 June 2019

आलू मसाला चाट

बच्‍चों के बनाएं कार्न आलू मसाला चाट। ये चाट आपके बच्‍चे को बहुत पसंद आएगी और वो स्‍कूल से पूरा टिफिन खाली करके लाएंगे।

 

अगर आप घर पर बनी कोई ऐसी चीज उनको टिफिन में दें जिसमें हेल्‍थ के लिए फायदेमंद चीजों से बना हो तो आप इस चाट को जरूर ट्राई करें, क्‍योंकि इसमें हेल्‍थ के लिए फायदेमंद कार्न और आलू पड़ता है।

कार्न आलू मसाला चाट बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

स्वीट कॉर्न- 1 कप
आलू- 1 कप
टमाटर- 2
अदरक का पेस्ट- 1 टेबल स्‍पून
हल्दी पाउडर- ½ टेबल स्‍पून
जीरा पाउडर- 1 टेबल स्‍पून
धनिया पाउडर- 1 टेबल स्‍पून
लाल मिर्च पाउडर- 1 टेबल स्‍पून
मैगी मसाला- 1 पैकेट
हींग- 1 चुटकी
हरी मिर्च- 2
नींबू- ½
हरा धनिया- 3 बड़ी चम्मच
तेल- 3 बड़ी चम्मच
नमक- स्‍वादानुसार

कार्न आलू मसाला चाट बनाने की विधि

कार्न आलू मसाला चाट बनाने के लिए सबसे पहले आलू को अच्‍छे से धोकर प्रेशर कुकर में पानी के साथ डालकर उबाल लें।
टमाटर को धोकर बारीक-बारीक काट लें।
अब गैस पर एक पैन चढ़ाए और उसमें तेल डालें और गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा पाउडर डालें और धीमी आंच पर भूनें।
अब इसमें हरी मिर्च, हींग, अदरक का पेस्ट डालें और हल्का सा फ्राई करें। अब इसमें कटे हूए टमाटर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, स्‍वादानुसार नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें और टमाटर को मैश करते हुए पकाएं। अगर अदरक का पेस्ट नहीं डालना चाहती हैं तो आप इसमें ग्रेट किया हुआ अदरक भी डाल सकती हैं।
जब टमाटर अच्छे से मैश हो जाए तो इसमें स्वीट कॉर्न, आलू डालें और अच्छे से मिला लें और ढककर पांच मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।

पांच मिनट बाद इसे चलाते हुए तेज आंच पर थोड़ी देर ओर फ्राई करें। अब इसमें मैगी मसाला डालकर मिला लें।
अब इसमें थोड़ा-सा हरा धनिया और नींबू का रस डालें और अच्‍छे से मिला लें।
तैयार है आपकी कार्न आलू मसाला चाट। इसे आप एक कटोरी में निकाल लें और इसके ऊपर हरा धनिया डालकर इसे गार्निश करें। इसे आप अपने बच्‍चे को रोटी, पराठा के साथ टिफिन में दें सकती हैं। अगर आपको इसे तुंरत खाना है तो इसे गरमा-गरम सर्व करें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad