दलितों के उत्पीड़न के विरोध में हजरतगंज में धरना | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 30 June 2019

दलितों के उत्पीड़न के विरोध में हजरतगंज में धरना

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर रविवार को संत गाडगे अंबेडकर महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में दलितों के उत्पीड़न के विरोध में एक सांकेतिक धरना दिया गया। इस धरने में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार कनौजिया ने कहा कि देश व प्रदेश में अनुसूचित जाति के लोगों पर हो रहे लगातार हमले का हम लोग विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास जैसे जुमलेबाजी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है। प्रदेश में जहां एक तरफ दलित युवक को पुलिस द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दलित युवक को बंद करके पिटाई की जा रही है। अभी हाल ही में पीजीआई थाने में चौकी में बंद करके एक दलित बच्चे की पिटाई की गई थी।, अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह हमले हो रहे हैं वह हमारी अस्मिता ही नहीं बल्कि हमारे अधिकारों हमारी आवाज को भी बंद करने की कोशिश की जा रही है। सरकार को इन हमलों की जांच कराना चाहिए और उन्हें न्याय दिलाना चाहिए। हमारी यह लड़ाई सरकार से नहीं बल्कि हमारे ऊपर हो रहे ऐसी विचारधारा से है जो फिर से बाबासाहेब के द्वारा दी गई हमारी आजादी अस्मिता और आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। इस मामले में अगर ऐसा होता रहा तो लड़ाई और भी दूर तक जाएगी। धरने के दौरान कई लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad