जाति, धर्म, समप्रदाय, क्षेत्रवाद से उपर है योग : नरेन्द्र मोदी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday 20 June 2019

जाति, धर्म, समप्रदाय, क्षेत्रवाद से उपर है योग : नरेन्द्र मोदी

राजा कर्माकर
रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज योगा करने से पहले पूरी दुनिया को योग दिवस की बधाई दी है। झारखंड की राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में 5वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्‍य समारोह में शिरकत करते हुए उन्‍होंने कहा कि योग धर्म और जाति से उपर है। इसे आदमी के जीवन का अभिन्‍न हिस्‍सा बनाना है। इसके जरिये हम गंभीर बीमारियों से निजात पा सकते हैं। योग दिवस पर पीएम ने शांति, समृद्धि और सद्भाव का संदेश देते हुए कहा कि झारखंड की राजधानी रांची में इसके मनाए जाने के विशेष मायने हैं।

5वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में शामिल होने के लिए पीएम मोदी गुरुवार रात को ही रांची पहुंचे। वे रांची की मेजबानी में आयोजित हो रहे योग दिवस में 50 हजार लोगों के साथ योग कर रहे हैं। रांची पूरी तरह योग के रंग में रंग चुकी है। पीएम मोदी के साथ योग करने को लेकर लोगों मेंं भारी उत्साह और क्रेज दिख रहा है।

लोगों से हाथ मिलाया पीएम ने
आसन-प्राणायम का मुख्‍य कार्यक्रम रांची के प्रभात तारा मैदान में समाप्‍त हो गया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग प्रेमियों के बीच पहुंचे हैं। वे लोगों से हाथ मिला रहे थे। जनमानस में अपने चहेते प्रधानमंत्री से मिलने को लेकर खासा उत्‍साह देखा जा रहा है।

पीएम की अगुआई में बह रही योग की गंगा
झारखंड की राजधानी रांची आज ऐतिहासिक पल का गवाह बना है। 5वें अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रभात तारा मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में चहुंओर योग की गंगा बह रही है। पीएम मोदी यहां समर्पण भाव से योग के विभिन्‍न आसन करते दिख रहे हैं।

30 हजार से अधिक लोगों के साथ पीएम कर रहे योगाभ्‍यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची के प्रभात तारा मैदान में 30 हजार से अधिक लोगों के साथ योगाभ्‍यास कर रहे हैं। डा. ईश्वर विश्वरेड्डी यहां सभी को अलग-अलग आसनों का अभ्‍यास करा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad