मोदी ने की चुनाव के बाद फिर से ‘मन की बात’ | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 29 June 2019

मोदी ने की चुनाव के बाद फिर से ‘मन की बात’

नई दिल्ली। दूसरी बार सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार आज (30 जून) देशवासियों से मन की बात कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारका के ककरौला स्टेडियम में पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ रेडियो यह कार्यक्रम सुन रहे हैं। कार्यक्रम महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होता है और इसके लिए लोगों से सुझाव, कहानियां और विचार आमंत्रित किए जाते हैं। पीएम मोदी ने इस वर्ष फरवरी में रेडियो के जरिए लोगों से आखिरी बार बात की थी। उन्होंने लोकसभा चुनावों में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की जीत का भरोसा जताया था और कहा था कि चुनाव के बाद फिर से ‘मन की बात’ करेंगे।

उन्होंने 15 जून को ट्वीट कर कहा था कि 30 जून को सबुह 11 बजे फिर मन की बात कार्यक्रम होगा। उन्होंने ट्वीट किया, ’30 जून, रविवार को सुबह 11:00 बजे, हम एक बार फिर मिलेंगे, थैंक्स टू रेडियो, खुशी साझा करेंगे, सकारात्मकता और 130 करोड़ भारतीयों की सामूहिक ताकत का जश्न मनाएंगे। मुझे यकीन है कि आपके पास के लिए कहने के लिए बहुत कुछ है। इसे ऐप ओपन फोरम पर साझा करें।

पीएम ने कहा, एक लंबे अंतराल के बाद आपके बीच, जन-जन की बात, जन-मन की बात इसका हम सिलसिला जारी कर रहे हैं। चुनाव की आपाधापी में व्यस्तता तो ज्यादा थी लेकिन मन की बात का मजा ही गायब था, एक कमी महसूस कर रहा था। हम 130 करोड़ देशवासियों के स्वजन के रूप में बातें करते थे।
पीएम ने कहा, मन की बात कार्यक्रम में जीवन्तता थी, अपनापन था, मन का लगाव था, दिलों का जुड़ाव था, और इसके कारण, बीच का जो समय गया, वो समय बहुत कठिन लगा मुझे। जब मैं ‘मन की बात’ करता हूं तब, बोलता भले मैं हूं, शब्द शायद मेरे हैं, आवाज मेरी है, लेकिन, कथा आपकी है, पुरुषार्थ आपका है, पराक्रम आपका है।

लोकसभा चुनाव में आश्चर्यजनक प्रदर्शन से उत्साहित बीजेपी इस बार पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की योजना बनाई। पार्टी के सभी स्तरों के कैडरों को निर्देशित किया गया है कि वे अधिक से अधिक लोगों को आकर्षित करने के लिए बेहतर रेडियो सेट जैसी बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करें। कई बीजेपी नेताओं ने भी लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुन रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad