यूपी बिहार दोनो राज्यो में गैंग रेप | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 29 June 2019

यूपी बिहार दोनो राज्यो में गैंग रेप

छपरा : महिलाओं के साथ अत्याचार की खबरें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। देश के कोने-कोने से हर रोज महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के साथ रेप और गैंगरेप की दिल दहला देने वाली खबरे सामने आती रहती है। ऐसा कोई दिन नहीं होता जब मीडिया में इस तरह की सुर्खियां ना आती हों। एक बार फिर से बिहार के छपरा जिले से एक ऐसी ही शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है।

बिहार के छपरा जिले में एक महिला को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप की खबरें सामने आ रही हैं। बिहार के छपरा जिले के भेलडी पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले इलाके में एक महिला को अगवा कर चलती कार में उसके साथ गैंगरेप किया गया। घटना के सामने आते ही इलाके में आक्रोश फैल गया है।

भेलडी थाने के सब इंस्पेक्टर शिवनाथ राम ने बताया कि पीड़ित महिला को शनिवार को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। चार लोगों ने पहले महिला को अगवा किया इसके बाद उसे अपनी कार में बैठा लिया। उन चारों ने कार को तेज रफ्तार में चलाते रहे और इस दौरान कार के अंदर बारी-बारी से महिला के साथ गैंगरेप को अंजाम दिया। इसके बाद वे उसे गरखा गांव के पास फेंक कर चले गए।

पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर अपने मोबाइल से अपने परिवार वालों को फोन किया और उन्हें घटना के बारे में सारी बातें बताई। पीड़िता के परिजन फिर उसे शिकायत दर्ज करवाने के लिए पुलिस स्टेशन ले गए। उन्होंने अपने शिकायत में पिरारीडीह गांव के निवासी राणा प्रताप सिंह को इसके लिए आरोपी बताया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने घटना वाले स्थान पर एक टीम भेजकर मामले की जांच करने में जुट गई है जबकि एक दूसरी टीम आरोपी सिंह के घर पर भी गई लेकिन वे उसे अभी तक पकड़ नहीं पाई है। इस पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

बता दें कि इस तरह की कई घटना यूपी बिहार से आए दिन आती रहती है। अभी कुछ समय पहले ही यूपी के सहारनपुर से भी एक नाबालिग महिला के साथ गैंगरेप की खबर सामने आ रही है। देवबंद क्षेत्र निवासी 15 साल की लड़की नानौता क्षेत्र के गांव बुंदूगढ़ में अपनी रिश्तेदारी में आई हुई थी। शुक्रवार सुबह वह शौच के लिए खेत में गई थी, जहां चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad