किसी से प्यार करने से पहले खुद से ज़रूर करें ये सवाल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday 19 June 2019

किसी से प्यार करने से पहले खुद से ज़रूर करें ये सवाल

प्यार एक ऐसा एहसास है, जिसे लफ्ज़ों में बयां नहीं किया जा सकता है। अपने जीवन को किसी ऐसे व्यक्ति के साथ बिताना, जो आपको प्यार करता है और आपको एहसास कराता है कि आप कौन हैं। कभी-कभी हमें एक सच्चे प्यार के लिए तैयार होने से पहले खुद से सवाल पूछना जरूरी होता है। ये सवाल एक सच्चे ह्रश्वयार और एक सही इंसान से परिचित कराता है। इससे पहले कि आप कोई गलत निर्णय ले लें। अपने आप से ये सवाल जरूर करें-

क्या मैं तैयार हूं

किसी से प्यार करने का मतलब खुद को बदलना या अपनी स्वतंत्रता को उसके लिए न्यौछावर करना नहीं है। किसी के साथ पूरी जि़ंदगी जीने की इच्छा बहुत है। इच्छा ही आपके रिश्ते में मिठास भरती है, इसलिए इच्छा महत्वपूर्ण होती है। अगर आपप्यार करने के लिए तैयार हैं तो पहला रूल याद रहे कि आप जैसे थे, वैसे ही प्यार में पडऩे के बाद भी रहें। जि़ंदगी को उसी प्रकार जिएं, जैसे आप जीते थे।

क्या आप खुश हैं

यह बहुत जरूरी होता है कि आप जिस बंधन में बंधने जा रहे हैं, क्या आप उस रिश्ते से खुश हैं। अगर हां, तभी आप उस व्यक्ति के साथ अपना जीवन खुशहाल तरीके से व्यतीत कर सकती हैं, लेकिन इसके लिए आपको पहले से खुश रहना होगा, ना कि उस पर निर्भर हों कि वह आपको खुश रखे। इसके लिए आप पहले जैसे थे, वैसे ही रहें और कोशिश करें कि जब आपका पार्टनर दुखी हो तो उसे अपनी एक मुस्कान से खुश कर दें, ना कि बजाय उसके साथ दुखी हो जाएं। इसके लिए अपने ध्यान को केंद्रित रखने के लिए मेडिटेशन करें। यह मन को शांत और खुश मिज़ाज रखता है।

क्या मेरे लिए सीमाएं सही हैं

यह कल्पना करना अच्छा है कि प्रेम की कोई सीमा न हो और एक बार जब आप एक अमेजिंग व्यक्ति के साथ रिलेशन में आते हैं तो उनके साथ जीवन जीना आसान होता है। स्वस्थ सीमाएं आपको स्वस्थ संबंध बनाने में मदद करती हैं। स्वस्थ सीमाएं आपको स्वयं की महत्वपूर्ण समझ बनाए रखने में मदद करती हैं। स्वस्थ सीमाएं दूसरों को बताती हैं कि वे आपके साथ कहां खड़े हैं और उनसे क्या उम्मीद की जाती है। यही नहीं, ये चीजों को सरल बनाती हैं। यहां सीमाओं के कुछ उदाहरण दिए गए हैं, जो आपको अपनी भावनाओं को बनाए रखने और अपनी आवश्यकताओं का सम्मान करने में मदद करेंगे-

  • अपने नैतिक मूल्यों और सिद्धांतों का सम्मान करें।
  • सपने देखें और लक्ष्य को बनाए रखें।
  • पहले अपने मन से बात करें, जब लगे यह सही नहीं है तो ‘ना’ कहें।
  • अपने साथी के लिए उन चीजों का त्याग न करें, जिनसे आप प्यार करते हैं।
  • चीजों को नियमित रूप से स्वयं करें या सिर्फ अपने दोस्तों के साथ ही करें।
  • अपने जुनून और उद्देश्य को बनाए रखें।
  • अपने महत्वपूर्ण समय को खास व्यक्ति के साथ ही व्यतीत करें।

इन नियमों को फॉलो करने से आप डेटिंग और रिश्तों के शुरुआती दौर में अधिक सशक्त महसूस करेंगे। आपको लोगों से अधिक सम्मान भी मिलता है, क्योंकि सीमाएं होने से आप उनके प्रति आत्म-सम्मान का संचार करते हैं।

क्या हमें खुद से प्यार है

आप खुद से कितना प्यार करते हैं, यह आपके रोमांटिक फैसलों को निर्धारित करता है। यदि आप अपने-आपको प्यार के लायक महसूस नहीं करते हैं तो आप ऐसे समझौते करेंगे, जो आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। यदि आपको ऐसा लगता है कि आप किसी व्यक्ति से प्यार नहीं कर सकतीं यानी आपके अंदर आत्मविश्वास कम है तो मुझे लगता है कि आपको अभी भी खुद से प्यार करने पर काम करने की आवश्यकता है, जिसे हम सेल्फ-लव कहते हैं। सेल्फ-लव यह जानने के बारे में है कि आप क्या चाहते हैं। यह केवल तभी होता है, जब आप खुद से प्यार करते हैं। सेल्फ-लव के साथ खुद को और गहराई से जानें और अपने स्वयं के मूल्य को पहचानने के लिए आप उन 100 चीजों की सूची बना सकते हैं, जिन्हें आप प्यार करते हैं, प्रशंसा करते हैं और अपने बारे में सम्मान करते हैं। जो चीजें आपको गर्व महसूस कराती हैं कि आप कौन हैं!

हमें रिश्ते से क्या चाहिए

यह आपके लिए जानना काफी नहीं है कि आप ‘एक रिश्ता’ चाहते हैं। आपको यह जानना होगा कि आप किस तरह के व्यक्ति के साथ अपना जीवन व्यतीत करना चाहते हैं। आपको यह जानना होगा कि आप अपने रिश्ते में कैसा महसूस करना चाहते हैं या आप एक बार संबंध बनाने के बाद अपना जीवन कैसे जीना चाहते हैं। सबसे पहले आपको हर प्रकार के व्यक्तित्व वाले व्यक्तियों को जानना होगा, जिसके साथ आप रिश्ते में रहना चाहते हैं। पहले आप एक कागज का टुकड़ा लें और उस पर लिखें कि आपको कैसे व्यक्तित्व वाला व्यक्ति चाहिए। उन गलतियों को भी लिखें, जो आपके साथ पहले हो चुकी हैं। इन प्रश्नों का उत्तर देते समय स्वयं के साथ ईमानदार रहें, क्योंकि यह आपको उन गलतियों को दोहराने से बचाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad