आज होगा ENG vs IND ICC World Cup 2019 का मैच , दोनों टीमों का ऐसा हो सकता है मिजाज | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 29 June 2019

आज होगा ENG vs IND ICC World Cup 2019 का मैच , दोनों टीमों का ऐसा हो सकता है मिजाज

IND vs ENG ICC World Cup 2019 India vs England: आईसीसी विश्व कप में आज भारत और इंग्लैंड के बीच मैच खेला जाना है। इंग्लैंड के लिए ये मैच जीतना बेहद जरूरी है, जबकि भारत अगर जीत दर्ज करता है तो सेमीफाइनल में उसकी जगह पक्की हो जाएगी। शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान की जीत के साथ ही प्वॉइंट टेबल में बड़े उलटफेर हुए। इंग्लैंड को पीछे छोड़ते हुए पाकिस्तान चौथे नंबर पर पहुंच गया है। इंग्लैंड को पिछले दो मैचों में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है, जबकि भारत का अजेय अभियान जारी है और टीम ने अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज को पिछले दो मैचों में मात दी है।

विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया 11 प्वॉइंट्स के साथ प्वॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है और सेमीफाइनल में जगह पक्की करने से महज एक जीत पीछे है। इंग्लैंड की टीम का टूर्नामेंट में आगाज शानदार था, लेकिन इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली टीम तीन मैच गंवाने के बाद अब मुश्किल में घिरी नजर आ रही है। सात मैचों के बाद इंग्लैंड के खाते में चार जीत के साथ आठ प्वॉइंट्स हैं और टीम फिलहाल पांचवें पायदान पर खिसक चुकी है। बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारतीय दर्शकों की मौजूदगी दबाव में घिरी टीम को और परेशान कर सकती है। वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन और केविन पीटरसन के बयान से जॉनी बेयरस्टो पर दबाव काफी बढ़ गया है।

पिच और मौसम का मिजाज

मैच के दौरान धूप खिली होगी और सूखी पिच पर टर्न सामान्य से ज्यादा होगा। ऐसे में दोनों टीमें दो स्पिनरों के साथ उतर सकती हैं। कुछ बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन फिलहाल बारिश की आशंका नहीं है। इन परिस्थितियों में दो कलाई के स्पिनरों के साथ जसप्रीत बुमराह का सामना करना इंग्लैंड के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है। इंग्लैंड की टीम हालांकि इस बात से राहत ले सकती है कि उन्होंने घरेलू सरजमीं पर पिछली वनडे में भारत को 2-1 से हराया था, लेकिन बुमराह उस समय चोटिल थे और उस सीरीज में नहीं खेले थे।

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने हालांकि कहा की भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ ज्यादा रणनीति बनाने में नहीं लगी। दो मैचों में आठ विकेट लेने वाले शमी ने कहा, ‘प्रतिद्वंद्वी टीम के बारे में सोचने के बजाय बेहतर यही है कि हम अपने प्रदर्शन पर ध्यान लगाएं। अगर हम अच्छा करते हैं तो हमें प्रतिद्वंद्वी के बारे में भी सोचने की जरूरत नहीं होगी।’

टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर ने बढ़ाई टेंशन

भारतीय टीम के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि उन्होंने अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेला है, फिर भी वो आसानी से जीत हासिल कर रही है। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी अब भी चिंता का विषय है और चौथे नंबर पर विजय शंकर का प्रदर्शन निश्चित रूप से उन्हें कमजोर कड़ी बनाता है। टीम मैनेजमेंट ने अब तक ऋषभ पंत को मैदान में उतारने का संकेत नहीं दिया है। पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा था, ‘उन्होंने शंकर जैसे युवा खिलाड़ी पर भरोसा दिखाया है। टीम मैनेजमेंट को लगता है कि वो टीम की योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए इसमें कोई बुराई नहीं है। टीम अच्छी तरह जीत रही है इसलिए उन्हें इसी विनिंग कॉम्बिनेशन को बनाए रखा जाना चाहिए।’

संभावित प्लेइंग XI

भारतः रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), विजय शंकर, महेंद्र सिंह धौनी, हार्दिक पांड्या, केदार जाधव, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी।

इंग्लैंडः जेम्स विंस, जॉनी बेयरेस्टो, जो रूट, इयोन मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोस बटवर, क्रिस वोक्स, मोइन अली, आदिल राशिद, जोफरा आर्चर, मार्क वुड।

प्रिडिक्शन

वैसे तो इंग्लैंड की टीम घरेलू मैदान पर काफी मजबूत नजर आ रही है, लेकिन भारतीय टीम की फॉर्म देखते हुए लगता है कि मैच भारत जीतेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad