129 रुपये के प्लान में 2GB डेटा दे रहा है वोडाफोन | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 2 July 2019

129 रुपये के प्लान में 2GB डेटा दे रहा है वोडाफोन

जियो (Jio) के टेलिकॉम सेक्टर में आने के बाद से कंपनियां रोजाना नए-नए रिचार्ज प्लान लेकर आ रही हैं। कंपनियां अपने पुराने प्लान्स में भी बदलाव कर रही हैं। टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन (Vodafone) ने अपने प्रीपेड प्लान में कुछ बदलाव किए हैं।

किया ये बदलाव 
वोडाफोन 129 रुपये के प्रीपेड प्लान में कंपनी 2 जीबी डाटा दे रही है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इससे पहले इस प्लान में 1.5 जीबी डेटा मिलता था। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी ने ये बदलाव अन्य कंपनियों के प्लान्स को देखकर किया है। यूजर्स को इसमें फ्री लाइव टीवी, मूवीज आदि जैसे बेनिफिट्स भी मिलते हैं।

एयरटेल 129 रुपये का प्रीपेड प्लान – एयरटेल के इस प्लान में 2जीबी (GB) डाटा और 300 एसएमएस (SMS) मिलते हैं। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के रिचार्ज पर अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग के साथ नेशनल रोमिंग कॉल्स मिलती हैं। इस प्लान में एयरटेल टीवी सब्सक्रिप्शन और फ्री विंक म्यूजिक सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

रिलायंस जियो 149 रुपये का प्रीपेड प्लान – इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में कुल 42 जीबी डाटा मिलता है। इसमें प्रति दिन 1.5 जीबी डाटा मिलता है। डाटा के साथ, इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और 100 एसएमएस प्रति दिन भी मिलता है। 149 रुपये में जियो के इस प्लान में माई जियो, जियो सिनेमा, जियो न्यूज और जियो क्लाउड ऐप्स की सर्विस मिलती है।

रिलायंस जियो 98 रुपये का प्रीपेड प्लान – इस प्लान में 2जीबी बंडल्ड डाटा के साथ 300 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स मिलती है। प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें भी जियो ऐप्स की सर्विस मिलती है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad