विभागीय जाँच पूरी नहीं, प्रमुख सचिव गृह पर अवमानना पुनर्जीवित | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 2 July 2019

विभागीय जाँच पूरी नहीं, प्रमुख सचिव गृह पर अवमानना पुनर्जीवित

लखनऊ। केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) के लखनऊ बेंच ने आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के खिलाफ लंबित विभागीय जांचों के मामले में प्रमुख सचिव गृह अरविन्द कुमार के खिलाफ अवमानना वाद को पुनर्जीवित कर दिया है। कैट ने श्री कुमार के खिलाफ अवमानना वाद को 11 मार्च 2019 के आदेश द्वारा अमिताभ के खिलाफ लंबित जांचों को 03 माह में समाप्त करने का आदेश देते हुए स्थगित किया था। कैट ने कहा था कि यदि 03 माह में जाँच समाप्त नहीं होती है तो अमिताभ अवमानना वाद पुनर्जीवित करा सकते हैं।

कैट के आदेश के बाद भी अमिताभ के खिलाफ लंबित 04 विभागीय जाँच जस की तस लंबित हैं, जिसपर उन्होंने अवमानना वाद दुबारा शुरू करने हेतु प्रार्थनापत्र दिया। जास्मिन अहमद तथा देवेन्द्र चौधरी की बेंच ने श्री कुमार के खिलाफ अवमानना वाद दुबारा शुरू करते हुए उन्हें 04 सप्ताह में जवाब देने का आदेश देते हुए 08 अगस्त 2019 की तारीख तय की है। अमिताभ के खिलाफ पहली जाँच उनके द्वारा मुलायम सिंह यादव के खिलाफ शिकायत के 02 दिन बाद 13 जुलाई 2015 को शुरू हुई थी तथा शेष 03 जांचें जुलाई 2015  से अगस्त 2016 में शुरू हुईं, जो अभी तक लंबित हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad