पार्लर जैसा फेस क्लीनअप घर पर ही बना कर पा सकती है ग्लोइंग स्किन | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 1 July 2019

पार्लर जैसा फेस क्लीनअप घर पर ही बना कर पा सकती है ग्लोइंग स्किन

फेस क्लीनअप कराने के लिए अब आपको पार्लर जाने की जरुरत नहीं, आज हम आपको बता रहे हैं घर में ही क्लीनअप करने के कुछ आसान टिप्स.

स्टेप 1- सबसे पहलेअपना चेहरा फेस वॉश का इस्तेमाल करते हुए धोएं. इसके बाद साफ तौलिये के इस्तेमाल से हलके हाथों से चेहरा पोंछ लें.

स्टेप 2- अब चेहरे पर क्लीनजर का इस्तेमाल करें. पूरे चेहरे पर क्लीनजर लगा लें हाथों की अंगुलियों में थोड़ा सा क्लींजिंग मिल्क मिला लें और हलके हाथों से चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मालिश करें. इसके बाद गीली कॉटन से चेहरे की सफाई करें. चेहरे की क्लींजिंग करने से चेहरे की गंदगी हट जाती है. साथ ही चेहरे के बंद पड़े रोम छिद्र भी खुल जाते है और त्वचा को अच्छे से ऑक्सीजन मिल जाती है. इसके उपयोग से आपके चेहरा निखार जाता है.

स्टेप 3- आप अपनी स्किन के अनुसार स्क्रब का इस्तेमाल करें. उंगलियों में थोड़ा सा स्क्रब लें और हलके हाथों से चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मालिश करें. लेकिन इस बार स्किन पर थोड़ा प्रेशर बनाते हुए मसाज करें. करीब 5 से 7 मिनट मसाज करें और फिर इसके बाद गीली कॉटन से चेहरे की सफाई करें.

स्टेप 4- स्क्रब के बाद अब स्टीम लें. अगर आपके पास स्टीमर है तो उसमें साफ पानी भरकर 5 मिनट स्टीम लें. आप एक बर्तन में पानी उबाल कर और फिर सिर को तौलिये से ढककर भी 10 मिनट स्टीम ले सकते हैं.

स्टेप 5- अब अपनी स्किन के अनुसार फेस पैक लगा लें. इस फेस पैक को चेहरे पर कम से कम 10 मिनट तक लगा रहने दें. सूखने के बाद स्किन वाइप को पानी में भिगोकर फेस पैक निकालें.

स्टेप 6- अब चेहरे पर उंगलियों के इस्तेमाल से टोनर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें. टोनिंग से आपकी त्वचा का PH लेवल भी सही रहता है. चेहरे की टोनिंग के लिए गुलाब जल सबसे अच्छा प्राकृतिक टोनर है. रुई के फाहे में गुलाब जल लेकर इसे आँखों और होंठ को छोड़कर पूरे चेहरे पर लगाएं.

स्टेप 7- स्किन टाइप के अनुसार अच्छी मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें. मॉइस्चराइजिंग से चेहरे की नेचुरल नमी बनी रहती है. मॉइस्चराइजर लगाने के लिए आप सबसे पहले फिंगर टिप्स पर थोड़ा सा मॉइस्चराइजर लें और डॉट्स बनाते हुए इसे सर्कुलर मोशन में ऊपर से नीचे की तरफ लगाएं.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad