इन खास बदलावों से आप बढ़ते वजन और मोटापे से पा सकते है छुटकारा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 1 July 2019

इन खास बदलावों से आप बढ़ते वजन और मोटापे से पा सकते है छुटकारा

आज के दौर में बिगड़ती खान-पान की आदतों और बिगड़े लाइफस्टाइल की वजह से लोग मोटापे और बढ़ते वजन की वजह से परेशान रहते हैं। अक्सर लोग अपने वजन घटाने के लिए जिम और एक्सरसाइज करते हैं। तो कुछ लोग वजन घटाने के लिए डाइटिंग (weight loss diet) का सहारा लेते हैं। लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी वजन घटाने में सफल नहीं हो पाते हैं। ऐसे में अगर आप वजन घटाने के टिप्स ( weight Lose Tips ) या बढ़ते मोटापे को कम करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको अपने में कुछ बदलाव करने की पहल करनी होगी। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे वजन घटाने के उपाय ( weight Lose Tips) बता रहे हैं। जिससे आप तेजी के साथ और बिना किसी साइड इफेक्ट के आसानी से वजन घटा सकते हैं।

वजन घटाने के उपाय

1. पानी ज्यादा पीएं

अगर आप तेजी से अपना वजन घटाना चाहते हैं, तो ऐसे में अपनी कम पानी पीने की आदत को बदल दीजिए। क्योंकि पानी ज्यादा पीने से शरीर जहां हाइड्रेट रहता है वहीं शरीर की सफाई होती रहती है, जिससे एक्स्ट्रा फैट नहीं जम पाता है।

2. संतुलित आहार का करें सेवन

अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं, तो हमेशा ताजा और संतुलित आहार का ही सेवन करें। जिसमें ओट्स, दही, फल, नट्स,उबले अंडे और सब्जियों को शामिल करना न भूलें।

3. प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड से बचें

अगर आप सप्ताह में 2-3 बार प्रोसेस्ड फूड (डिब्बाबंद खाना) और जंक फूड खाने की आदत बदल लेँ। क्योंकि इसके लगातार सेवन करने से शरीर में फैट जमा होने लगता है और तेजी से वजन बढ़ता है।

4. छोटी प्लेट में खाना खाएं

अगर आपको अपना वजन घटाना है, तो सबसे पहले हमेशा ओवरईटिंग करने से बचना होता। इसके लिए आप हमेशा खाना खाने के लिए छोटी प्लेट का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आप कम खाना खाएगें और तेजी से वजन घटाने ( weight Lose ) में मदद मिलेगी।

5. पूरी नींद लें

अगर आप बढ़ते मोटापे औरवजन को घटाना चाहते हैं, तो ऐसे में आप पूरी 8 घंटे की नींद जरूर लें। क्योंकि ऐसा न करने पर भी शरीर के पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। जिससे वो सही से काम नहीं कर पाता और वजन बढ़ने लगता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad