31000 पर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 48 अंक चढ़ा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 21 August 2017

31000 पर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 48 अंक चढ़ा

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत में आज हल्की तेजी देखने को मिली। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 182.07 अंक चढक़र 31,392.12 के स्तर पर खुला। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 34.55 अंक चढक़र 9,788.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।जबकि कल शुरुआती कारोबार में उपर चढऩे के बाद बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 266 अंक लुढक़कर 31,258.85 अंक रह गया। निफ्टी 9,800 अंक के नीचे बंद हुआ। इसके पीछे अहम कारण यूरोप में कई प्रमुख ब्लूचिप कंपनियों के शेयरों में कमजोर शुरुआत और इंफोसिस के शेयरों में गिरावट आना है।

इंफोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विशाल सिक्का के अचानक इस्तीफा देने के बाद इसके शेयर में 5.37 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। भले ही कंपनी ने 13,000 करोड़ रुपए की शेयर पुनर्खरीद योजना की घोषणा की है। इसके अलावा अमेरिका और दक्षिण कोरिया द्वारा आज संयुक्त सैन्य अभियान शुरु किए जाने पर भी निवेशकों ने स्थिर रख अपनाए रखा क्योंकि इस अभियान की वजह से उत्तर कोरिया की ओर से कड़ी प्रतिक्रियाआने की संभावना है।

तीस कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स आज 265.83 अंक यानी 0.84 प्रतिशत लुढक़कर 31,258.85 अंक पर बंद हुआ। पिछले सत्र के कारोबार में शुक््रवार में इसमें 270.78 अंक की गिरावट देखी गई थी।इसी प्रकार एनएसई निफ्टी 83.05 अंक यानी 0.84 प्रतिशत टूटकर 9,754.35 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के समय यह 9,884.35 से 9,740.10 अंक के बीच रहा।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, इंफोसिस के बड़े पैमाने पर शेयर पुनर्खरीद की घोषणा के बावजूद उसके शेयर पर दबाव बना रहा जिसकी वजह से बाजार अपनी शुरुआती बढ़त को बनाए रखने में नाकाम रहा। इसके बाद तिमाही आय में लगातार कमजोर धारणा के बाद विदेशी निवेशकों ने भी बाजार से पैसा निकाला जिससे बाजार स्थिर और एकीकृत रहा।

एशियाई बाजारों के मिश्रित रूझान पर बंद होने और यूरोपीय शेयर बाजारों के कमजोर रहने से भी बाजार में गिरावट देखी गई। अडाणी पोर्ट, डॉक्टर रेड्डीज, सन फार्मा और ओएनजीसी के शेयरों में 2.74 प्रतिशततक की गिरावट देखी गई है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad