सादगीपूर्ण भूमिकाओं में सहज महसूस करती है नरगिस फाखरी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 21 August 2017

सादगीपूर्ण भूमिकाओं में सहज महसूस करती है नरगिस फाखरी

मुंबई। बॉलीवुड की रॉकस्टार गर्ल नरगिस फाखरी का कहना है कि वह सादगीपूर्ण भूमिकाओं में अधिक सहज महसूस करती है। नरगिस फाखरी 'मैं तेरा हीरो', 'अजहर' और'हाउसफुल-3' जैसी कई फिल्मों में ग्लैमरस अवतार में नजर आ चुकी है।

अभिनेता कमल हासन के खिलाफ मानहानि की शिकायत

उनका कहना है कि वह सादगीपूर्ण भूमिकाओं में अधिक सहज महसूस करती हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह सादगीपूर्ण भूमिकाओं में सहज महसूस करती हैं, नरगिस ने कहा, हां यकीनन, क्यों नहीं। ऐसी भूमिकाओं के लिए तैयार होने में कम समय लगता है।

प्रसन्नजीत को बंगाल का सुपरस्टार मानते हैं अमिताभ

असल में मैं नॉन-ग्लैमरस भूमिकाओं में अधिक सहज महसूस करती हूं। उन्होंने कहा, न्यूयॉर्क से होने के नाते, हम अपनी पसंद की चीज पहनना पसंद करते हैं और हम खुद को अभिव्यक्त करने और अपनी अलग पहचान बनाने के लिए फैशन का प्रयोग करते हैं।

मुझे यह पसंद नहीं आता, जब कुछ लोग कुछ चीजों को गैर फैशनेबल मानते हैं। फैशन एक कला है और सभी की अपनी अलग पसंद है। मैं हमेशा जिम में पहने जाने वाले कपड़े पहनना पसंद करती हूं क्योंकि ये सहज और आरामदायक होते हैं।

किसिंग सीन नही करना चाहते हैं इमरान हाशमी

फैशन के मामले में मेरी समझ काफी विकसित हुई: मलाइका अरोड़ा

सलमान खान एक अनुभवी अभिनेता हैं: डेविड धवन

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad