बाढ़ से 57 लोगों की और मौत, वेस्ट बंगाल के हालात सुधरे | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday 21 August 2017

बाढ़ से 57 लोगों की और मौत, वेस्ट बंगाल के हालात सुधरे

पटना/लखनऊ/गुवाहाटी/कोलकाता। बिहार, असम और उत्तर प्रदेश में विनाशकारी बाढ़ के कारण आज 57 और लोगों की जान चली गई। अकेले बिहार में 51 लोगों की मौत हो गर्ई। असम और उत्तर प्रदेश में इस विभीषिका के कारण तीन-तीन और लोगों की मौत हो गयी।

हालांकि नदियों के जलस्तर में कमी के कारण पश्चिम बंगाल में स्थिति में सुधार हुआ है। बिहार में कल से अब तक 51 और लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही राज्य में बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 300 के पार चला गया है। राज्य में अब तक 7.34 लाख लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और 1346 राहत शिविरों में 3.27 लाख व्यक्ति शरण लिए हुए हैं।

उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त कार्यालय ने बताया कि राज्य में स्थिति गंभीर बनी हुई है। तीन और लोगों की मौत के साथ ही सूबे में इस विभीषिका से मरने वालों की संख्या बढक़र 72 होगई। राज्य के 24 जिलों के 20 लाख से अधिक लोग इस आपदा से प्रभावित हुए हैं। करीब 2,688 गांव अब भी जलमग्न हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित पूर्वी उत्तर प्रदेश के 43 हजार 602 लोग राहत शिविरों में रह रहे है।

प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों में सेना के हेलीकॉप्टर, एनडीआरएफ और पीएसी जवान लगातार राहत और बचाव अभियान में लगे हैं। एनडीआरएफ की 21 कंपनियां, पीएसी की 30 कंपनियां और भारतीय वायु सेना के दो हेलीकाप्टर और सेना के जवान बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की जान बचाने के काम में लगे हुए हैं।

नेपाल से लगातार पानी छोड़े जाने तथा लगातार बारिश के कारण बचाव कार्य और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के काम में बाधा उत्पन्न हो रही है।केंद्रीय जल आयोग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पलिया कला इलाके में शारदा खतरे के निशान से उपर बह रही है, जबकि घाघरा नदी एल्गिन ब्रिज, अयोध्या और बलिया के तुरतीपार में खतरे के निशान के ऊपर बह रही है।इसी तरह राप्ती, बूढ़ी राप्ती आदि नदियां भी खतरे के निशान के पास बह रही है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की एक रिपोर्ट के अनुसार दरांग में दो और कोकराझार में एक व्यक्ति बाढ़ में डूब गया। इसके साथ ही राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 70 हो गई है। राज्य के 12 जिलों के करीब 14.36 लाख बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

इसी बीच पश्चिम बंगाल में नदियों के जलस्तर में कमी आने और पिछले 24 घंटों में बहुत अधिक बारिश नहीं होने के कारण स्थिति में सुधार हुआ है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बाढ़ से अबतक 152 लोगों की मौत हो चुकी है। सूबे के करीब डेढ़ करोड़ लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस विभीषिका से राज्य को 14,000 करोड़ की क्षति हुई है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad