चेन्नई। तमिल टीवी शो बिग बॉस के प्रस्तोता कमल हासन के खिलाफ यहां एक अदालत में आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज किया गया है और आरोप लगाया गया है कि शो के 14 जुलाई के एपिसोड में एक विशेष समुदाय को अपमानित किया गया।
यहां मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में शिकायत दाखिल की गयी। न्यायाधीश ने शिकायत पर सुनवाई के लिए एक सितंबर की तारीख तय की।इसई वेल्लालर समुदाय संगीत उपकरण नादस्वरम को भगवान की तरह मानता है। समुदाय के अध्यक्ष के आर कुहेश ने कहा कि शो के एक एपिसोड में अभिनेता शक्ति को इस संगीत यंत्र को लापरवाही से एक हाथ से दूसरे में उठालते हुए दिखाया गया।
प्रसन्नजीत को बंगाल का सुपरस्टार मानते हैं अमिताभ
याचिकाकर्ता ने यह दलील भी दी कि बिग बॉस प्रतिभागियों के खाना खाते वक्त मेज पर इस उपकरण को रखा गया, जो अपमानजनक है और इसई वेल्लालर समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाला है। विजय टीवी पर 24 जून से शो का प्रसारण किया जा रहा है।
याचिकाकर्ता ने कहा कि विजय टीवी, कमल हासन, अभिनेता शक्ति और बिग बॉस के निर्माता एंडेमॉल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अच्छी तरह जानते हैं कि नादस्वरम का अपमान करने से समुदाय की भावनाएं आहत होंगी, उसके बाद भी हासन ने कोई माफी नहीं मांगी।
फैशन के मामले में मेरी समझ काफी विकसित हुई: मलाइका अरोड़ा
उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि दर्शकों को आकर्षित करने के मकसद से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नादस्वरम का अपमान किया गया और इस पर मुकदमा चलना चाहिए और सजा मिलनी चाहिए।
सलमान खान एक अनुभवी अभिनेता हैं: डेविड धवन
आमिर ने बिहार में बाढ़ राहत के लिए लोगों से अपील की
इलियाना डी क्रूज ने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के बाद ट्वीट कर निकाला अपना गुस्सा

No comments:
Post a Comment