बीजेपी में शामिल होंगे गुजरात कांग्रेस के बागी विधायक | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 21 August 2017

बीजेपी में शामिल होंगे गुजरात कांग्रेस के बागी विधायक

अहमदाबाद। गुजरात कांग्रेस के बागी विधायकों का आने वाले दिनों में बीजेपी में शामिल होना तय है जिससे राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ दल को मजबूती मिल सकती है। इन विधायकों में से कई ने पार्टी से इस्तीफा दिया था तो कई ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अहमद पटेल के खिलाफ मत दिया था।

भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला के बेटे महेंद्रसिंह वाघेला शामिल हैं। कांग्रेस ने पार्टी लाइन के इतर मतदान करने पर महेंद्रसिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया था जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस के विधायक के तौर पर इस्तीफा दे दिया था।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के मुताबिक जामनगर के विधायक-राघवजी पटेल और धमेंद्रसिंह जडेजा - बुधवार को जामनगर में होने वाले एक कार्यक्म में बहुत सारे समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पटेल और जडेजा के अलावा दूसरे बागी विधायक भी आने वाले दिनों में भाजपा में शामिल होंगे।

आठ अगस्त को हुए राज्यसभा चुनाव से पहले और उसके बाद करीब 14 कांग्रेस विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। जहां शंकरसिंह वाघेला ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं, तीन बागी विधायक-बलवंतसिंह राजपूत, तेजश्रीबेन पटेल और प्रहलाद पटेल पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं। बाकी 10 विधायकों के अब भाजपा का दामन थामने की उम्मीद है। भाषा

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad